Jabalpur News: नगर निगम आयुक्त ने बदली अधिकारियों की कुर्सी, राजस्व बढ़ाने की कवायद

Jabalpur News: Municipal Corporation Commissioner changed the chair of the officers, an exercise to increase revenue

Jabalpur News: नगर निगम आयुक्त ने बदली अधिकारियों की कुर्सी, राजस्व बढ़ाने की कवायद

आर्य समय संवाददाता,जबलपुर। नगर निगम की राजस्व वसूली अभियान में और अधिक गति लाने के लिए बार-बार संभागीय अधिकारियों द्वारा अमले की कमी बताई जा रही थी। जिसकी पूर्ति के लिए निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव के द्वारा राजस्व विभाग में नवीन पदस्थापना के साथ-साथ आंशिक रूप से कार्य दायित्वों में फेरबदल भी किया गया है।

इस आशय के आदेश शुक्रवार को अपर आयुक्त राजस्व श्रीमती अंजू सिंह ठाकुर के द्वारा जारी कर सभी को नवीन पदस्थापना कार्यालयों में तत्काल प्रभाव से कार्य करने तथा वसूली कार्यो को और अधिक गति प्रदान करने के निर्देश दिये है।

राजस्व विभाग में की गई नवीन पदस्थापना एवं फेरबदल के अंतर्गत क्रमशः सहायक राजस्व निरीक्षक कृष्ण कुमार यादव को संभाग क्रमांक 11 में ही प्र. राजस्व निरीक्षक, शत्रुंजय कुमार आरख संभाग क्रमांक 16 से प्र. राजस्व निरीक्षक संभाग क्रमांक 14, राजकुमार चौधरी संभाग क्रमांक 12 को प्र. राजस्व निरीक्षक संभाग क्रमांक 16 एवं राजस्व विभाग प्र. राजस्व निरीक्षक प्रमोद श्रीवास्तव को प्र. राजस्व निरीक्षक संभाग क्रमांक 7 में नवीन पदस्थापना की गयी है।

इसी प्रकार क्रमशः सहायक राजस्व निरीक्षक श्रीमती विनीता चौबे को स्थापना शाखा मुख्यालय से संभाग क्रमांक 3 वार्ड क्रमांक 11, विशाल पटले को राजस्व शाखा मुख्यालय से अपने कार्य के साथ-साथ संभाग क्रमांक 12, सुश्री रश्मि रजक लोकसूचना कार्यालय से राजस्व शाखा मुख्यालय, सुश्री निशा तेकाम राजस्व शाखा मुख्यालय को संभाग क्रमांक 5 वार्ड क्रमांक 22, शुभम रघुवंशी स्थापना शाखा मुख्यालय को संभाग क्रमांक 11 वार्ड क्रमांक 67, रामशंकर तिवारी राजस्व शाखा मुख्यालय को संभाग क्रमांक 16 वार्ड क्रमांक 50, रामनाथ भूमिया संभाग क्रमांक 9 वार्ड क्रमांक 44 को संभाग क्रमांक 15,

अनिमेश मिश्रा राजस्व शाखा मुख्यालय को संभाग क्रमांक 9 वार्ड क्रमांक 44, सुश्री अंकिता गुप्ता स्थापना शाखा मुख्यालय को राजस्व शाखा मुख्यालय, आदित्य तिवारी स्थापना शाखा मुख्यालय को अपर आयुक्त राजस्व कक्ष क्रमांक 34, लिपिक मन्नू लाल पटैल संभाग क्रमांक 14 से स्वास्थ्य विभाग, केशव गोस्वामी स्थापना शाखा मुख्यालय को राजस्व शाखा मुख्यालय, सुशील श्रीवास्तव संभाग क्रमांक 15 को संभाग क्रमांक 14, भृत्य लालसिंह मरावी सीवर स्मार्ट सिटी ऑफिस से अपर आयुक्त राजस्व कक्ष क्रमांक 34, श्रीमती सरला ठाकुर नगर निगम उ.मा. विद्यालय तिलवारा से अपर आयुक्त राजस्व कक्ष क्रमांक 34, नोटिस सर्वर अमर चौधरी संभाग क्रमांक 2 को संभाग क्रमांक 16 वार्ड क्रमांक 50, राजेन्द्र चौधरी संभाग क्रमांक 10 को प्र. सहायक राजस्व निरीक्षक संभाग क्रमांक 12 एवं उदय जाट संभाग क्रमांक 10 से प्र. सहायक राजस्व निरीक्षक संभाग क्रमांक 16 में पदस्थापना की गयी है।