Jabalpur News: जब पुलिस अधीक्षक के सामने नारेबाजी करते हुए दंगाइयों ने चलाए पत्थर
गणेश उत्सव के साथ ईद मिलादुन्नवी पर्व पर शांति एवं संपूर्ण सुरक्षा व्यवस्था सहित गुंडा/बदमाशों और असमाजिक तत्वों में पुलिस

आर्य समय संवादददाता, जबलपुर। गणेश उत्सव के साथ ईद मिलादुन्नवी पर्व पर शांति एवं संपूर्ण सुरक्षा व्यवस्था सहित गुंडा/बदमाशों और असमाजिक तत्वों में पुलिस फोर्स की धसक बनाए रखने के लिए एसपी आदित्य प्रताप सिंह के नेतृत्व में आज पुलिस ग्राउंड में माॅक ड्रिल की गई।
पुलिस ग्राउंड में नारेबाजी और पत्थर बाजी करते दंगाइयो से कैसे पुलिस बल निपटेगा इस बात का आंकलन किया गया। वहीं जहां सुधार की आवश्यकता थी वहां निर्देश दिए गए। इस दौरान एएसपी क्राइम समर वर्मा, एएसपी प्रदीप कुमार शेण्डे, एएसपी सोनाली दुबे, रक्षित निरीक्षक जय प्रकाश आर्य के साथ सभी सीएसपी, थाना एवं चौकी प्रभारी बल के साथ उपस्थित रहा।
एसपी आदित्य प्रताप सिंह संस्कारधानी वासियों से संवाद करते हुए गणेश उत्सव एवं ईद मिलादुन्नवी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए बताया कि माकड्रिल का उद्देश्य आम नागरिक अपने आपको सुरक्षित महसूस करें तथा गणेश उत्सव एवं ईद मिलादुन्नवी पर्व पर शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना है। जनसामान्य की सुरक्षा के लिए जबलपुर पुलिस सदैव तत्पर एवं प्रतिबद्ध है। असामाजिक तत्वों एवं गुण्डे बदमाशों के द्वारा यदि किसी भी प्रकार की कोई अनैतिक गतिविधि को अंजाम देने का प्रयास किया गया तो उसके विरूद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी।