Jabalpur News: रिंग रोड साइड पर हादसा, भारी भरकर रोड़ रोलर की चपेट में आया युवक

Jabalpur News: रिंग रोड साइड पर हादसा, भारी भरकर रोड़ रोलर की चपेट में आया युवक

आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। सोमवार को रिंग रोड निर्माण कार्य के दौरान बड़ा दर्दनाक हादसा हो गया। अमझर में रोड रोलर के नीचे आने से एक युवक की मौत हो गई। ​ जानकारी के मुताबिक खमरिया थाना क्षेत्र के ग्राम अमझर में रिंग रोड प्रोजेक्ट के तहत VRS कंपनी द्वारा निर्माण कार्य किया जा रहा है। इसी दौरान अनियंत्रित रोड रोलर की चपेट में एक बाइक सवार युवक आ गया। ​टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ा दिया। घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति निर्मित हो गई। जिसके चलते मौके पर पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया है। पुलिस हादसे की जांच में जुटी है।