Jabalpur News: ग्रीन सिटी में संचालित देह व्यापार के अड्डे पर पुलिस की रेड, उज्बेकिस्तान की महिला सहित एक अन्य गिरफ्तार, संचालक फरार
Jabalpur News: Police raid on prostitution center operating in Green City, woman from Uzbekistan and one other arrested, operator absconding
आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। शनिवार को माढ़ोताल थाना अंतर्गत ग्रीन सिटी में संचालित देह व्यापार के अड्डे पर पुलिस ने दबिश देते हुए एक उज्बेकिस्तान की महिला सहित एक अन्य को गिरफ्तार किया है। वहीं रेड भनक लगते ही अड्डे का संचालक मौके से फरार हो गया।जिसकी तलाश की जा रही है।
माढ़ोताल थाना प्रभारी ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि बाबा टोला हनुमानताल निवासी शिवा चौधरी ग्रीन सिटी स्थित एक घर में एक विदेशी महिला को बुलाकर देह व्यापार का संचालन कर रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए माढ़ोताल थाना पुलिस ने तत्काल एक विशेष टीम गठित कर बताए गए पते पर दबिश दी गई।
रेड के दौरान पुलिस ने मौके से शिव चौधरी की 25 वर्षीय पत्नी निवासी बाबा टोला, हनुमानताल तथा एक विदेशी महिला जो कि उज्बेकिस्तान की है उसे गिरफ्तार किया गया है। वहीं कार्रवाई के दौरान मुख्य आरोपी शिवा चौधरी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि फरार आरोपी की तलाश में टीमें गठित कर संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
खबर से संबंधित वीडियो देखिए -
https://www.instagram.com/reel/DUL3qhmkkku/?igsh=MTUwdmxzczFsZXR2bQ==