Jabalpur News: ग्वारीघाट,हनुमानताल, मदनमहल टीआई बदले, एसपी ने की सर्जरी

Jabalpur News: ग्वारीघाट,हनुमानताल, मदनमहल टीआई बदले, एसपी ने की सर्जरी

आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक ने तीन टीआई की बदला-बदली की है। ग्वारीघाट, हनुमानताल और मदनमहल थाना प्रभारी को बदला गया है जबकि मदनमहल टीआई को लाइन में पदस्थ किया गया है। हनुमानताल थाना प्रभारी धीरज कुमार राज को मदनमहल थाने भेजा गया है जबकि सुभाषचंद्र बघेल ग्वारीघाट थाना प्रभारी को हनुमानताल भेजा गया है और लाइन में पदस्थ हरिकिशन को ग्वारीघाट टीआई बनाया गया है।