Jabalpur Breaking News: ISBT के पास कोतवाली के युवक की पत्थर पटककर हत्या
आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। ISBT (बस स्टैंड) के पास रैन बसेरा के सामने एक आटो चालक की अज्ञात बदमाशों ने सिर पर पत्थर पटककर हत्या कर दी। बुधवार की सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कालेज भेजकर जांच शुरू कर दी है।
गोहलपुर थाना प्रभारी रितेश पांडे ने बताया की मृतक की पहचान आकाश उर्फ पप्पू निवासी कोतवाली खिन्नी मौहल्ले के रूप में की गई है, जो ऑटो चलाता था। सिर में चोट के निशान हैं, समीप ही पत्थर पड़ा हुआ है। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत होता है। पंचनामा करते हुए शव को पीएम के लिए मेडिकल कालेज भेजकर मर्ग जांच में लिया गया है।
परिजनों ने बताया की सुबह सुबह 3 लोग आकाश को ले कर गए थे। वह कौन थे, उनको वह नही जानते।वही पुलिस आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज के जरिये आरोपियो की तलाश में जुटी है।
खबर से संबंधित वीडियो देखिए -
https://www.instagram.com/reel/DTMp8EMEX7F/?igsh=YXJhaXJ4enF4cWFk