Jabalpur News: कमर पर पिस्तौल खोंसकर लघुशंका करना पड़ा भारी, चली गोली

Jabalpur News: कमर पर पिस्तौल खोंसकर लघुशंका करना पड़ा भारी, चली गोली

आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। लघुशंका के लिए जमीन पर बैठे युवक पर कमर में फंसी पिस्तौल से गोली चल गई। हनुमानताल थाना क्षेत्र बंदूक से हुए मोहरिया का मामला, फायर होने से घायल मेडिकल रेफर युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल को मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक हनुमानताल थाना क्षेत्र निवासी मोहसिन खान लघुशंका के लिए मोहरिया के पास जमीन पर बैठा था, तभी कमर रखे कट्टा से गोली चल गई। गोली मोहसिन के बाएं पैर में लगी है। जांघ में गोली के छर्रा लगे हुए हैं। सूचना मिलते ही मोहसिन के परिजनों सहित हनुमानताल पुलिस भी मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

घायल युवक के बयान दर्ज होने के बाद पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। क्षेत्र में यह भी चर्चा है कि मोहसिन पर किसी ने गोली चलाई है। पुलिस हर एंगल से मामले की छानबीन कर रही है। घायल मोहसिन से कट्टा के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है।