Jabalpur News: सदर बाजार का शानू भी था कार में सवार, पांचवें मृतक की हुई पहचान

Jabalpur News: सदर बाजार का शानू भी था कार में सवार, पांचवें मृतक की हुई पहचान

आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। महाकाल के दर्शन के बाद खाटूश्यामजी जा रहे जबलपुर निवासी पांच लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई। इस हादसे में कार सवार पांचवें व्यक्ति की पहचान सदर बाजार झिरिया निवासी शानू शुक्रवारे के रूप में हुई है। शानू की मौत की खबर से पूरे सदर बाजार क्षेत्र में शोक का माहौल है।

इस हादसे में रेशमा श्रीवास्तव (मृतक) की बेटी पलक श्रीवास्तव ने बताया- मम्मी, ड्राइवर अनुराग, रजक राहुल, शानू और पीयूष के साथ दो दिन पहले उज्जैन में श्री महाकालेश्वर महादेव के दर्शन करने निकली थी। 13 फरवरी को उज्जैन में दर्शन करने के बाद वो लोग खाटू श्याम जी (रिंगस, सीकर) दर्शन करने जा रहे थे। गाड़ी में सवार शानू रेशमा का ड्राइवर रह चुका है।

रजक राहुल, अनुराग का दोस्त था और पीयूष इनका ही परिचित था। रेशमा श्रीवास्तव जबलपुर के रेलवे शासकीय स्कूल में सरकारी टीचर थीं। उनके पति अखिलेश श्रीवास्तव पिछले साल लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन से हायर ग्रेड असिस्टेंट पद से रिटायर हुए। रेशमा की 2 बेटियां हैं। बड़ी बेटी पलक ने ग्रेजुएशन पूरी कर ली है, जबकि छोटी बेटी पूजा 11th क्लास में पढ़ाई कर रही है।