Jabalpur News: रेलवे ट्रेक में मिली सिलुआ के महेंद्र की लाश, हत्या की आशंका

Jabalpur News: रेलवे ट्रेक में मिली सिलुआ के महेंद्र की लाश, हत्या की आशंका

आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। ग्वारीघाट थाना क्षेत्र भटोली रेलवे लाइन के समीप एक युवक की लाश पड़ी होने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्राथमिक जांच करते हुए मृतक की पहचान करते हुए परिजनों को घटना के संबंध सूचना दी है।

मौके पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि महेंद्र उर्फ छोटू साहू 26 निवासी सिलुआ देवरी शुक्रवार सुबह घर से बिना बताए निकला था। शाम को उसकी लाश ट्रेक पर पड़े होने की खबर मिली है।

परिजनों का कहना है कि किसी ने छोटू की हत्या कर अपराध छिपाने के लिए रेलवे लाइन के पास उसकी लाश फेंक दी है, ताकि हत्या को आत्महत्या का रूप दिया जा सके। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की हर एंगल से जांच शुरू कर दी है।