Jabalpur News: ट्रक चालक का हत्यारा गिरफ्तार, मजदूरी नहीं मिलने पर हेल्पर ने उतारा था मौत के घाट

Jabalpur News: ट्रक चालक का हत्यारा गिरफ्तार, मजदूरी नहीं मिलने पर हेल्पर ने उतारा था मौत के घाट

आर्य समय संवाददाता जबलपुर। थाना संजीवनी नगर में 6 दिसंबर को ट्रक चालक की हुई हत्या के मामले में पुलिस ने हेल्पर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि हत्याकांड की जांच के दौरान सीसीटीव्ही फुटेज खंगाले गये एवं तकनीकी साक्ष्य संकलित किये गये।

पतसाजी पर हेल्पर की पहचान हेमचंद पटैल निवासी वार्ड क्रमांक 11, पथरिया थाना पथरिया जिला दमोह के रूप में की गई। तकनीकी साक्ष्य के माध्यम से इटारसी जंक्शन मे आरोपी हेमचंद पटैल उम्र 30 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 11, पथरिया थाना पथरिया जिला दमोह को पकडा गया। विधिवत कार्यवाही करते हुए थाना संजीवनी नगर लाया गया एवं पूछताछ की गयी।

आरोपी हेमचंद ने बताया कि 8-10 दिन पूर्व ट्रक चालक माधव रजक उसे अपने साथ हैल्परी के काम हेतु ले गया था। ट्रक में कलकत्ता से माल लोड कर पहले शहडोल पहुंचे। जहां आधा माल अनलोड करने के बाद जबलपुर दिनॉक 6-12-25 को सुबह 5-30 बजे पहुचे उसने ट्रक चालक से अपनी मजदूरी के 2600 रूपये मांगे तो ट्रक चालक ने रूपये देने से मना कर दिया।

जिससे कहा कि घर जाना कम से कम हजार रूपये दे दो तो उसे केवल 100 रूपये ही दिए, गुस्से मे वह चाय पीने चला गया। कुछ देर बाद लौटा तो देखा कि ट्रक चालक ट्रक के कैबिन मे सो रहा था, मजदूरी के रूपये न मिलने के गुस्से में उसने पास ही पडा पत्थर उठाकर ट्रक के कैबिन में सो रहे ट्रक चालक पर 2 बार पत्थर पटक दिया।

चालक के न उठने पर वहॉ से भागकर मदनमहल स्टेशन से ट्रेन में बैठकर इटारसी पहुंच गया था। आरोपी की निशादेही पर घटना के वक्त पहना हुआ खून लगा जैकिट जप्त करते हुये आरोपी को प्रकरण मे विधिवत गिरफ्तार कर मान्नीय न्यायालय के समक्ष पेश करते हुये न्यायिक अभिरक्षा मे जेल भेज दिया गया ।

उल्लेखनीय भूमिका- अंधी हत्या का खुलासा कर आरोपी को पकडने में थाना प्रभारी निरीक्षक बी.डी. द्विवेदी के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक दीपचंद धनगर , दीपक कुमार उईके, आरक्षक अनुज सेंगर, शशांक परिहार, की सराहनीय भूमिका रही।