Jabalpur News: ईदुज्जुहा का अवकाश 28 मई को, बुधवार को खुलेंगे कार्यालय

Jabalpur News: ईदुज्जुहा का अवकाश 28 मई को, बुधवार को खुलेंगे कार्यालय

आर्य समय संवाददाता जबलपुर। राज्य सरकार ने ईदुज्जुहा का अवकाश 28 मई को घोषित कर दिया है। वहीं 27 मई बुधवार को शासकीय कार्यालयों में कामकाज होगा।

जानकारी के मुताबिक राज्य शासन द्वारा 27 मई, 2026 दिन बुधवार को ईदुज्जुहा के घोषित अवकाश के स्थान पर दिनांक 28 मई, 2026 दिन गुरूवार को निगोशिएबल इन्स्ट्रूमेन्ट्स एक्ट 1881 (1881 का कमांक 26) की धारा 25 के अधीन सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाश घोषित किया है।

वहीं दिनांक 27 मई, 2026 दिन बुधवार को निर्धारित समयानुसार समस्त कार्यालय खुले रहेंगे। तद्नुसार सामान्य प्रशासन विभाग, मध्यप्रदेश शासन की अधिसूचना क्रमांक एफ 03-01/2025/1/4, दिनांक 29 दिसम्बर, 2025 को इस सीमा तक संशोधित समझा जाये।