Jabalpur News: हमको लखन...विनय...की आवश्यकता नहीं, सदस्यता अभियान विवाद पर विधायक रोहाणी ने किया पलटवार
Jabalpur News: We do not need Lakhan...Vinay..., MLA Rohani hits back at membership campaign controversy

आर्य समय संवाददाता,जबलपुर। कैंट विधायक अशोक ईश्वर दास रोहाणी शुक्रवार को रांझी के अंबेडकर वार्ड, भगत सिंह वार्ड तथा सुदर्शन वार्ड में करीब करोड़ की लागत के लोकार्पण तथा भूमि पूजन किए। इस अवसर पर अशोक ईश्वरदास रोहाणी ने कहा केंट के विकास के लिए राशि की कमी नहीं होने देंगे।
वहीं पत्रकारों द्वारा कांग्रेस नेताओं के मोबाइल पर पहुंच रहे भाजपा सदस्यता के मैसेज के संबंध में विधायक रोहाणी से पूछा तो उन्होंने ने कांग्रेस नेताओं के दावे पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा का संगठन जैसे जैसे बढ़ता जा रहा है। विपक्ष को तकलीफ हो रही है।
खुद ही मोबाइल से सदस्यता के लिए मिस कॉल करते हैं और भ्रम की स्थिति बना रहे हैं। भाजपा इतना बड़ा परिवार वैसे ही ऐसे में हमें लखन और विनय को सदस्य बनाने की आवश्यकता नही है। कम से कम सदस्यता अभियान को लेकर राजनैतिक स्टंट न करें।
इस अवसर पर एम आई सी सदस्य दामोदर सोनी,मंडल प्रभारी पुष्पराज सिंह सेंगर पार्षद अनुराग दहिया निशांत झरिया संतोषी ठाकुर आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।