Jabalpur News: करमचंद चौक में सुबह 4 बजे तक धधकती रही आग, रात 2 बजे बुलानी पड़ी सीओडी से हाईटेक फायर ब्रिगेड

Jabalpur News: करमचंद चौक में सुबह 4 बजे तक धधकती रही आग, रात 2 बजे बुलानी पड़ी सीओडी से हाईटेक फायर ब्रिगेड

आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। करमचंद चौक स्थित म्यूजिक शो रूम और कपड़ा कलेक्शन गोदाम में संभवत: शार्ट सर्किट से 3 मंजिला इमारत में भड़की आग से सोमवार रात करीब 10 बजे शहर में हड़कंप मच गया। शहर के बीचो-बीचो रिहायशी एवं कारोबारी क्षेत्र में धंधकी आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया।

सूचना पर फायर अमले ने पूरी मेहनत के साथ आग को बुझाने के लिए एक के बाद एक करीब 40 गाड़ियों का पानी उड़ेल लिया। आग की भयावहता को देखते हुए रात करीब 2 बजे सुरक्षा संस्थान से बुलाई गए हाईटेक फायर बिग्रेड वाहन ने बिल्डिंग के चारों और बारिश जैसी पानी की बौछार की, जिसके बाद आग को पूरी तरह से कंट्रोल किया गया है।

सुबह करीब 4 बजे तक फायर अमला आग बुझाने में जुझता रहा है। इनके साथ ही 4 थानों की पुलिस, बिजली कर्मचारी और जनप्रतिनिधियों ने भी अपने-अपने स्तर पर हरसंभव मदद के लिए जुटे रहे है। सुबह करीब 4:30 बजे सभी कार्य में जुटा संपूर्ण बल सहित अन्य लोग बेफिक्र होकर अपने-अपने घर चले गए। सुबह करीब 9 बजे गोदाम के उपरी हिस्से में फिर आग जल उठी। सूचना पर पुलिस के साथ फायर अमला फिर सक्रिय हुआ।

अमले ने 1 घंटे में आग को पूरी तरह से बुझा दी है। करमचंद चौक स्थित म्यूजिकल पैलेस और सिमराज स्पोटर्स के मालिक राजेश गंगवानी ने बताया कि सोमवार रात करीब 9:30 वह दुकान/गोदाम बंद कर घर चले गए थे। आग लगने की सूचना पर करीब 10:30 बजे मौके पर पहुंचे तो आग ने दुकानों को तबाह कर दिया था। आग दुकान में कैसे लगी फिलहाल इसकी जानकारी नहीं है।

दुकान पहुंचने से पहले ही फायर अमला मौके पर पहुंचते हुए आग बुझाने का प्रयास कर रहा था। कुछ देर में म्यूजिकल पैलेस की आग सरल जैन की अतिथि कलेक्शन में पहुंची और वहां रखे कपड़ों में आग लग गई। राजेश गंगवानी का कहना है कि आग में करीब 2 करोड़ रूपए से अधिक का नुकसान हुआ है।

बताया जाता है कि जिस स्थान पर आग लगी है वहां तक दमकल वाहनों और कर्मचारियों की सीधी पहुंच नहीं होने के कारण आग बुझाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दुकानों में प्लास्टिक, कपड़े और अन्य फैली और पूरे इलाके में घना धुआं फैल गया था। 8 घंटे से अधिक रहवासी क्षेत्र के लोग दहशत में रहे, जिस मार्केट में आग लगी उसके पास आधा दर्जन से अधिक घर और अस्पताल भी है।