Jabalpur News: PM कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में अब दो पहिया वाहन चालक के लिए हेलमेट हुआ अनिवार्य

Jabalpur News: PM कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में अब दो पहिया वाहन चालक के लिए हेलमेट हुआ अनिवार्य

आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस, शासकीय महाकौशल कॉलेज जबलपुर में शासन के निर्देशानुसार दो पहिया वाहन से महाविद्यालय आने वाले समस्त प्राध्यापकों, कर्मचारी एवं विद्यार्थियो के लिए हेलमेट पहनना अनिवार्य कर दिया है। बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चालक को महाविद्यालय में प्रवेश पूर्णतः वार्जित कर दिया गया है।

प्राचार्य डॉ. अलकेश चतुर्वेदी ने इस अवसर पर कहा कि महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक, कर्मचारी एवं विद्यार्थी जब भी दोपहिया वाहन चलाएं, हेलमेट अवश्य पहनें, और दूसरो को भी पहनने के लिए प्रेरित करें। हेलमेट पहनने की आदत जनमानस में न केवल अनुशासन बढ़ाती है, बल्कि समाज में भी सही संदेश पहॅुचाती है।

हेलमेट पहनना आपकी जिम्मेदारी है, विकल्प नही। इस अवसर पर महाविद्यालय के जनभागीदारी अध्यक्ष आशीष राव, प्रो. अरुण शुक्ल, डॉ. शैलेन्द्र भवदिया, सौरव राय, सुशील ठाकरे के साथ महाविद्यालय के प्राध्यापक, कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहें।