Jabalpur News: तड़के ग्वारीघाट रोड पर लड़के -लड़कियों ने मचाया उत्पात

आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। तड़के 4:50 बजे ग्वारीघाट रोड 8 से 10 लड़के-लड़कियों ने सड़क पर जमकर उत्पात मचाया। काले रंग की धार और सफेद हॉण्डा सिटी कार से पहुंचे युवक-युवतियों के बीच जमकर गालीगालोज देते हुए हाथापाई हुई। नशे में धुत युवा पीढी सड़क पर गाड़िया खड़ी कर ऐसे झगड़ रही थी, जैसे किसी फिल्म का दृश्य चल रहा हो।
सुबह तर्पण के लिए ग्वारीघाट जाने वालों ने साईंमंदिर के समीप चल रहे विवाद को देखा, लेकिन किसी की हिस्मत नहीं पड़ी की मौके पर जाकर झगड़ा शांत करा दे या पूछ ले कि आप लोग आपस में क्यों झगड़ रहे हो।
करीब 40 मिनिट तक मौके पर मचे तंडाव के बाद लड़कियां और लड़के अपने-अपने लग्जरी वाहन में बैठकर चले गए। मौके प सुबह से यह चर्चा है कि नशे में धुत यह कौन लड़के और लड़कियां थे, कहा से आए थे, जो सुबह-सुबह सड़क पर झगड़ा करने पहुंचे थे।
लोगों ने बताया कि ग्वारीघाट रोड पर पेट्रोल पंप के आगे, साईं मंदिर के समीप आधा दर्जन से अधिक लड़के-लड़कियां आपस में बुरी तरह झगड़ रहे थे। लड़कियों की उम्र 20, 22 और अधिकतम 25 साल रही होगी, लड़के उम्र में लड़कियों से कुछ बड़े दिखाई दे रहे थे। था लड़कियों के पहनावे से किसी बड़े घर की लड़कियां हैं। मौके पर 2 लग्जरी वाहन भी खड़े हुए थे।
रामपुर पुलिस चौकी और ग्वारीघाट थाना पुलिस ने इस संबंध में बताया कि उन तक इस तरह की कोई शिकायत अब तक नहीं पहुंची है, पेट्रोल पंप के साथ मंदिर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चैक किए जाएंगे, ताकि स्थिति स्पष्ट हो सके। बताया जाता है कि मौके पर 4 लड़कियां थी। लड़कियां विवाद करते हुए कह रही थीं कि तू उसके पास क्यों गई थी। लड़के झगड़ा शांत में करने जुटे रहे, लेकिन लड़कियां मौके पर किसी की सुनने तैयार नहीं थी।