Jabalpur News: कर्मचारी काम पर लौटने तैयार नहीं, 22 दिनों से RDVV में कामकाज ठप

आर्य समय संवाददाता,जबलपुर। रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय (RDVV) में आज सोमवार 22 वें दिन भी कामकाज ठप है। अध्यक्ष को छोड़कर संघ के अन्य पदाधिकारी व कर्मचारी हड़ताल से वापस लौटने को तैयार नही है। कर्मचारियों का कहना है कि बीते एक साल से उक्त मांगों को लेकर चर्चा चल रही हैं,लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन गंभीरता से काम नहीं कर रहा है।
जिसके चलते कर्मचारियों को राहत मिलने के स्थान में समस्याएं और जटिल होती जा रही है। वहीं जो कार्य आसानी से निपट जाते,अब उनको लेकर भोपाल के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। ऐसे में अगर अब कर्मचारी ढ़ीले पड़ेगें तो उनकी मांगे कभी भी पूरी नहीं हो पाएंगी।
इधर, 22 दिनों से विभागों में ताले लटके होने के चलते दूर दराज के क्षेत्रों से आने वाले छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उनकी डिग्री और मार्कसीट तक नहीं बन पा रही हैं। बात साफ है कि इस हड़ताल का असर विश्वविद्यालय के प्रशासनिक कार्यो के साथ ही साथ परीक्षा व मुल्यांकन कार्यो में पड़ रहा होगा।
भोपाल से खाली हाथ लौटे अधिकारी - कर्मचारियों की हड़ताल का मुख्य बिंदू पेंशन प्रकरण को लेकर पिछले दिनों भोपाल में कई स्तरों में बैठके हुई। RDVV से खुद कुलसचिव पेंशन प्रकरणों को निपटाने के लिए कुछ राह निकालने के उद्देश्य से गए थे। लेकिन अधिकारियों ने चर्चा में विषय को गंभीर तो माना,लेकिन गेंद फिर से उच्च शिक्षा मंत्री के पाले में डाल दी है। दरअसल, उक्त पूरे मामले के मूल में 70 पदोन्नति के पदों का निरस्त किया जाना ही है।