Jabalpur Breaking News: सिहोरा में इंदौर जैसा बस हादसा, एक की मौत 3 गंभीर, आक्रोशित लोगों ने किया पत्थराव

आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। सिहोरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत गौरी चौराहा में तेज रफ्तार बस के नो-एंट्री क्षेत्र में प्रवेश करते राहगीरों को रौंद दिया। जिस समय यह हादसा हुआ समीप के दुर्गा पंडाल में आरती चल रही थी। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत होने की खबर है, हालांकि मृतक की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है। जबकि 5 गंभीर रूप से घायल को जबलपुर रेफर किया गया है। वहीं 14 घायलों को सिहोरा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कलेक्टर और एसपी सिहोरा के लिए रवाना हो गए हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस क्रमांक एमपी 49 पी 0251 के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए नो-एंट्री का उल्लंघन किया और सामने से आ रहे वाहन को टक्कर मार दी और बहक कर दुर्गा पंडाल की ओर जा घुसा।घटना के बाद गुस्साए स्थानीय लोगों ने बस पर पथराव कर अपना आक्रोश जताया। देखते ही देखते मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
सूचना मिलने पर पुलिस व एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस ने हालात काबू में करते हुए बस को जब्त कर थाने में खड़ा कर दिया है। इस हादसे से आक्रोशित लोगों ने सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए जिम्मेदार अधिकारियों से ठोस कदम उठाने की मांग की है। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।
खबर से संबंधित वीडियो देखिए -
https://www.instagram.com/reel/DPPDZ9QEk4X/?igsh=NnBsamxuaTlnaTlw
घायलों में रोली सोनी, ममता कोल, खुशबू वंशकार, वंदना बर्मन, संध्या चौधरी, शिखा चौधरी, कैलाश चौधरी, मनीष दहिया, कोदू लाल बर्मन, सोहनलाल शामिल हैं और अन्य घायलों के नाम अभी सामने नहीं आ सके हैं।