Jabalpur Breaking News: कांचघर दशहरा चल समारोह के दौरान चली गोलियां, बाल-बाल बचे विधायक घनघोरिया

Jabalpur Breaking News: कांचघर दशहरा चल समारोह के दौरान चली गोलियां, बाल-बाल बचे विधायक घनघोरिया

आर्य समय संवाददाता,जबलपुर। शुक्रवार को कांचघर के दशहरा चल समारोह के दौरान हवाई फायरिंग से भगदड़ का माहौल निर्मित हो गया। इस घटना में कांग्रेस विधायक लखन घनघोरिया बाल बाल बच गए। बताया जाता है कि गोलियां उन्हीं को देख कर चलाई गई थी।

बताया जाता है कि दशहरा चल समारोह के स्वागत के लिए भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस नेताओं के मंच आजू-बाजू में लगे हुए थे, दोनों ओर से मंच का संचालन चल रहा था‌। इस बीच कांग्रेस के विधायक लखन घनघोरिया जैसे ही भारतीय जनता पार्टी के मंच के सामने से निकले, कार्यकर्ताओं में आपस में कुछ कहा सुनी हुई और गोलियां चलने की आवाजें सुनाई दी। तत्काल ही पुलिस ने मोर्चा संभालते ही सभी को वहां से खदेड़ना शुरू कर दिया।

खबर से संबंधित वीडियो देखिए - https://www.instagram.com/reel/DPW2-ZjDIrq/?igsh=MTljeHZtcGJxdzNreA==