Jabalpur News: महिला को गोली मार हाईवे पर फेंका, पुलिस ने शुरू की जांच

आर्य समय संवाददाता,जबलपुर। कटंगी रोड पर शनिवार एक महिला घायल अवस्था में दर्द से कराहते हुए मिली। बताया जाता है कि महिला को कमर और पैर में गोली लगी थी। इस वारदात ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। तत्काल ही पुलिस के पेट्रोलिंग वाहन की मदद से महिला को कटंगी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उसका प्राथमिक इलाज चल रहा है।
प्रारंभिक जांच में महिला की पहचान बैतूल जिले की निवासी के रूप में हुई है। बैतूल जिले की रहने वाली यह महिला जबलपुर की कटंगी रोड पर कैसे और क्यों पहुंची। इसकी पड़ताल की जा रही है।कटंगी पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया है और मामले की जाँच में जुट गई है।
चूंकि महिला अभी बयान देने में सक्षम नहीं है, इसलिए पुलिस आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और उन सभी पहलुओं की जांच कर रही है जो महिला को बैतूल से जबलपुर लाए होंगे।
इधर, एएसपी सुर्यकांत शर्मा ने बताया कि कटंगी रोड़ पर घायल अवस्था में मिली महिला खुद को गोली लगने की बात कह रही थी। मगर, महिला का चिकित्सकों ने परिक्षण कर पाया कि उसे जो चोटें है वह पुरानी है। गोली लगने से घायल होने की पुष्टि नहीं हुई है। महिला के परिजनों का पता चल गया है उन्हें सूचना दी गई है। ऐसा बताया जा रहा है कि महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं। वह शहडोल के आश्रम गई थी। वहां से लौटते समय वह कटंगी के पास बस से उतर गई थी।