Jabalpur News: गौर-सालीवाड़ा मेन रोड स्थित पेट्रोल पंप में चाकूबाजी करने वाले बदमाश गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला जुलूस
आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। थाना बरेला अंतर्गत पुलिस चौकी गौर में 7 फरवरी को सालीवाड़ा पेट्रोल पम्प में सिगरेट पीने से रोकने में चाकूबाजी करने वाले 4 बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दहशत फैलाने वाले बदमाशों का जुलूस भी निकाला। थाना प्रभारी बरेला अनिल पटेल ने बताया कि पेट्रोल पंप में हुई वारदात की जांच के लिए पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय द्वारा एक टीम गठित की गई थी। जिसके द्वारा सीसीटीव्ही फुटेज खंगाले गए।
पतासाजी के विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि सालीवाड़ा स्थित पैट्रोल पंप में मारपीट तोड़फोड़ करने वाले लडके कटियाघाट शमशानघाट में पास खड़े है। जो अपने पास चाकू रखे है। जिसमें से प्रशांत पासी चाकू लिए आने जाने वाले लोगों को डरा धमका रहा है। सूचना पर कटियाघाट शमशानघाट में दबिश दी गई। जहां मुखबिर के बताये हुलिए के युवक दिखे। जिन्होंने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया। जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया।
नाम पता पूछने पर सभी ने अपने नाम प्रशांत पासी पिता राजेश पासी उम्र 23 वर्ष निवासी अखाड़ा के पास बिलहरी थाना गोराबजार, शनि बढेल पिता कमल बढेल उम्र 19 वर्ष निवासी नई बस्ती कजरवारा, युसुफ तिर्की पिता सुरेश तिर्की उम्र 23 वर्ष निवासी नई बस्ती कजरवारा गोराबजार एवं शरद मेहतो पिता राजेश मेहतो उम्र 20 वर्ष निवासी कटियाघाट बरेला बताया। चारों की तलाशी लेने पर 1-1 चाकू रखे मिले।
सघन पूछताछ करने पर चारों ने अपने अन्य साथियों के साथ दिनांक 7-2-26 को सालीवाड़ा पेट्रोल पम्प पर मारपीट की घटना करना स्वीकार किये। चारों आरोपियों से 4 चाकू एवं आरोपी प्रशांत पासी की निशादेही घटना में प्रयुक्त बिना नम्बर की एक्टिवा जप्त करते हुये चारों आरोपियों के विरूद्ध पृथक पृथक धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर चारों को थाना बरेला के अपराध क्रमांक 114/25 धारा 119(1), 296(बी), 115(2), 118(1), 351(2), 324(4), 191(1), 191(3), 190 बीएनएस में भी विधिवत गिरफ्तार कर मान्नीय न्यायालय के समक्ष पेश करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
खबर से संबंधित वीडियो देखिए -
https://www.instagram.com/reel/DUqmmGWgW_L/?igsh=MTZkNXdqeXBmMHo2dg==
उल्लेखनीय है कि पकडा गया आरोपी प्रशांत पासी अपराधी प्रवृत्ति का व्यक्ति है। जिसके विरूद्ध अवैध वसूली, मारपीट, आबकारी एक्ट, आर्म्स एक्ट के 12 अपराध तथा शनि बढेल के मारपीट एवं आर्म्स एक्ट के 4 अपराध थाना गोराबाजार में पूर्व से पंजीबद्ध है। चारों आरोपियों को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी बरेला अनिल पटेल, चौकी प्रभारी गौर उप निरीक्षक टेकचंद शर्मा, सहायक उप निरीक्षक सोमनाथ अहिरवार, मुकेश पठारिया, देवेन्द्र प्रजापति, प्रधान आरक्षक ओमनारायण, राकेश, कमलेश, आरक्षक शिवप्रसाद, राजेश की सराहनीय भूमिका रही।