Jabalpur News: खंडहर की छत पर मिली युवक की लाश, सिविल लाइन का मामला... हत्या की आशंका
आर्य समय संवाददाता,जबलपुर। बुधवार की दोपहर सिविल लाइन थाना अंतर्गत सेठी हाॅस्पिटल के जीआरपी के पुराने खंडहर हो चुके भवन की छत पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जांच शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है।
थाना प्रभारी सिविल लाइन ने बताया कि मोबाइल पर सूचना मिली थी कि सेठी हास्पिटल के समीप जीआरपी के पुराने भवन की छत पर एक लाश पड़ी हुई है। प्रारंभिक जांच में शव किसी अज्ञात पुरुष का होना प्रतीत हो रहा है, जो करीब 5 से 6 दिन पुराना होने की संभावना है।
शव की हालत के चलते उसकी पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है।जांच के लिए एफएसएल (फॉरेंसिक) टीम को भी मौके पर बुलाया गया है।जिसने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट के आधार पर मृतक की शिनाख्त करने की कोशिश कर रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि मामला प्राकृतिक मौत का है, हादसा है या इसके पीछे कोई आपराधिक कारण छिपा है।
खबर से संबंधित वीडियो देखिए - https://www.instagram.com/reel/DXt3IEUkeC2/?igsh=cTB0d3Jxa2czY2Fv