Jabalpur News: मानव अधिकार दिवस पर केन्द्रीय जेल में स्वास्थ्य, सम्मान कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Jabalpur News: मानव अधिकार दिवस पर केन्द्रीय जेल में स्वास्थ्य, सम्मान कार्यक्रम का हुआ आयोजन

आर्य समय संवाददाता जबलपुर। मानव अधिकार दिवस पर केन्द्रीय जेल में स्वास्थ्य एवं सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें 150 से अधिक कैदियों को स्वास्थ्य किट/चिकित्सा सहायता प्रदान की गई। वहीं दवाइयां और शुगर जांच निःशुल्क की गई। इसके साथ ही मानवाधिकारों, कानूनों और नागरिक अधिकारों के बुनियादी पहलुओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

संगठन के प्रतिनिधियों ने कैदियों को बताया कि मानवाधिकार हर इंसान का बुनियादी अधिकार है, चाहे उसकी स्थिति कुछ भी हो। साथ ही उन्हें अपने अधिकारों के समुचित उपयोग, कानूनी सहायता और सामाजिक सुधार की दिशा में मार्गदर्शन दिया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य कैदियों के बीच जागरूकता बढ़ाना, उनका कल्याण सुनिश्चित करना और उन्हें नए जोश के साथ समाज में फिर से प्रवेश करने के लिए तैयार करना था।

कार्यक्रम में अखिलेश तोमर (जेल अधीक्षक) मदन कमलेश (उप अधीक्षक जेल ),रूपाली मिश्रा (जेल उप अधीक्षक ),डाॅ लक्ष्मण शाह ,आई अंजू लता गोस्वामी,टीआई अंजू मिश्रा (सहायक जेल अधीक्षक),टीआई कुलदीप सिंह ठाकुर (टी आई),अरविंद डंगी का सम्मान मानव अधिकार एवम् अपराध नियंत्रण द्वारा उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए किया गया।

कार्यक्रम को डाॅ. अमित सिसोदिया के मार्गदर्शन में डाॅ अजय वाधवानी ( अध्यक्ष),एड. भावना निगम (महिला विंग प्रमुख), एड. आशीष त्रिपाठी (सचिव), डाॅ. अभिषेक जैन (उपाध्यक्ष), डाॅ. आनंद बहरानी,डा अशोक मेथवानी,एड अंकित मिश्रा डाॅ. स्नेहा मेथवानी,डाॅ कमल विश्वास,राजीव शर्मा ,और अन्य उपस्थित हुए।