Jabalpur News: ओवर ब्रिज धंसने के कारण एनएच-45 जबलपुर-भोपाल मार्ग किया गया डायवर्ट

Jabalpur News: ओवर ब्रिज धंसने के कारण एनएच-45 जबलपुर-भोपाल मार्ग किया गया डायवर्ट

आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। जबलपुर-भोपाल पर राष्ट्रीय राज मार्ग-45 स्थित शहपुरा बाईपास ओवरब्रिज के क्षतिग्रस्त होने के कारण उक्त मार्ग पर यातायात सुरक्षा की दृष्टि से अस्थायी रूप से प्रतिबंधित-आंशिक रूप से अवरुद्ध किया गया है। संभावित दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने हेतु ट्रैफिक प्लान तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है-

1-ओवरब्रिज के दोनों ओर हैवी सीमेंटेड बैरिकेड लगाए गये हैं, ताकि किसी भी प्रकार का वाहन ओवरब्रिज की ओर प्रवेश न कर सके।

2-डायवर्जन प्वाइंट पर पर्याप्त संख्या में फ्लोरोसेंट दिशासूचक बोर्ड एवं सूचना फ्लेक्स लगाए गये हैं, जिससे वाहन चालकों को स्पष्ट मार्गदर्शन मिल सके।

3-जबलपुर से भोपाल की ओर जाने वाले भारी वाहनों को अंधमुख बायपास एवं पाटन बायपास मार्ग से डायवर्ट किया जा रहा है।

4-भोपाल से जबलपुर की ओर आने वाले भारी वाहनों को पाटन मार्ग की ओर डायवर्ट किया जा रहा है।

5-डायवर्जन प्वाइंट तथा ओवरब्रिज के दोनों ओर पर्याप्त संख्या में एनएचआई/यातायात वॉलंटियर एवं पुलिस बल की तैनाती की गयी है, जिससे यातायात व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित हो सके।