Jabalpur VFJ News: 13 से 18 दिसंबर तक आयोजित होगा एवीएनएल चेयरमैन कप 2025

Jabalpur VFJ News: 13 से 18 दिसंबर तक आयोजित होगा एवीएनएल चेयरमैन कप 2025

आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। व्हीकल फैक्टरी जबलपुर (VFJ) में 13 दिसम्बर से 18 दिसम्बर तक एवीएनएल चेयरमैन कप 2025 का आयोजन किया जाएगा।

आयोजन के संबंध में व्हीएफजे के मुख्य महाप्रबंधक प्रवीण कुमार ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि एवीएनएल चेयरमैन कप 2025 में क्रिकेट, बिलियर्ड्स, स्नूकर, बैडमिंटन, बॉस्केटबॉल, शतरंज, टेबल टेनिस एवं कैरम की खेल प्रतियोगिताओं में एवीएनएल के अधीनस्थ कार्यरत सभी रक्षा उत्पादन इकाईयों के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा एवं कौशल का प्रदर्शन करेंगे। 

एवीएनएल चेयरमैन कप आर्मर्ड व्हीकल्स निगम लिमिटेड (एवीएनएल) चेन्नई द्वारा स्थापित एक उत्कृष्ट मंच है, जिसमें एवीएनएल के अधीन विभिन्न रक्षा उत्पादन इकाईयों में कार्यरत कर्मचारी आपसी भाईचारा, टीम बिल्डिंग, पर्सनॉलिटी डेवलपमेंट एवं अनुशासन का पालन करते हुए न केवल अपनी उत्पादकता एवं कार्यक्षमता में वृद्दि करते हैं अपितु अपनी निर्माणी एवं संगठन को भी सशक्त एवं सुदृढ बनाते हैं।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार के खेल आयोजनों से कार्मिकों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य में सुधार होता है और ये नई ऊर्जा, आत्मविश्वास एवं एक स्वस्थ जीवनशैली के साथ अपना कार्य पूरा कर पाते हैं।