Jabalpur Railway Breaking News: मदन महल रेलवे स्टेशन में बड़ा हादसा, पटरियां पार कर रहे यात्री मालगाड़ी के चपेटे में आए

Jabalpur Railway Breaking News: मदन महल रेलवे स्टेशन में बड़ा हादसा, पटरियां पार कर रहे यात्री मालगाड़ी के चपेटे में आए

आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। शनिवार की रात मदन महल रेलवे स्टेशन मे बड़ा रेल हादसा हो गया। रेलवे स्टेशन में करीब 7 लोग मालगाड़ी कि चपेट में आने से बुरी तरह से घायल हो गए।सभी को मेडिकल पहुंचाया गया है।

हादसे की गंभीरता को देखते हुए डीआरएम कमल कुमार तलरेजा खुद मौके पर पहुंच गए हैं। प्रथम दृष्टया यह बताया जा रहा है कि पटरी पार करते समय हुआ यह हादसा हुआ है। मालगाड़ी की चपेट में आने वालों मे बच्चे और महिलाएं शामिल हैं। बताया जाता है कि सभी प्लेटफार्म नंबर 1 से प्लेटफार्म नंबर 4 पर पटरी पार कर जाने का प्रयास कर रहे थे, तभी अचानक ट्रेक पर मालगाड़ी आ गई।

इस हादसे में घायल पुष्पा सोंधिया उम्र 30 वर्ष नामक महिला की मौत हो गई है। वहीं एक चार साल के एक बच्चे की हालत गम्भीर है, उसे मेडिकल कॉलेज के न्यूरो सर्जरी विभाग में शिफ्ट किया गया है। शेष घायलों की हालत सामान्य है। कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिये हैं। 

घायलों के नाम -

1 - शिवानी पटेल पति राहुल पटेल उम्र 22 वर्ष निवासी मुड़िया दादा महाराज, जिला नरसिहपुर.

 2 - नन्ही बाई पति गुलाब सिंह लोधी उम्र 40 वर्ष, नयाग्राम, जिला नरसिंहपुर

3 - रीति पटेल पिता राहुल पटेल, उम्र 4 वर्ष, जिला नरसिंहपुर

4 - इंद्रजीत पटेल पिता राहुल पटेल उम्र 2 वर्ष जिला नरसिंहपुर