Jabalpur weather News: 43 डिग्री की तरफ लपका पारा, अभी तीन दिन और भीषण गर्मी वाले
Jabalpur weather news: Temperatures cross 43 degrees, three more days of scorching heat expected

आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। देश को 80 फीसदी पानी की सौगात देने वाला दक्षिण पश्चिम मानसून इस बार भले ही 15 दिन बीफोन आमद दर्ज करा चुका है। देश के दक्षिणी और पूर्वोतर क्षेत्रों में मानसूनी बारिश ने तबाही मचाकर रख दी है, किंतु इसके दूसरे स्पैल के कमजोर पड़ते ही मध्य भारत में भरे प्री मानसूनी सीजन गर्मी रिकॉर्ड तोड़ने आमादा है। चिपचिपी गर्मी लोगों को बेहाल किए दे रही।
कल रविवार को रिकॉर्ड गर्मी के बाद आज सुबह से ही सूर्यदेव प्रचण्ड ज्वालाओं के जाल बरसा रहे हैं। गर्मी का आलम यह रहा कि 11.30 बजे ही पारा 39.4 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा था। मौसम विदों की मानें तो आज की मौसमी गणना तापमान के 43 डिग्री सेल्सियस की तरफ बढ़ने के संकेत दे रही है। इधर गर्मी में झुलस रहे लोग अब ब्रेसब्री से मानसून के धमाकेदार आमद की प्रतीक्षा में हैं।
मौसम विदों मानसूनी बारिश के लिए इंतजार की सलाह दी है। साथ ही उन्होंने संभावना जाहिर की है कि मानसून की विधिवत आमद के पूर्व प्री-मानसूनी गतिविधियां बढ़ सकती हैं। तीन-चार दिन तापमान बढ़ने की आशंका बीफोर आए मानसून से लोग इस बार जबलपुर में भी मानसून की जल्दी आमद को लेकर उत्साहित थे, किंतु मानसून की धीमी पड़ी रफ्तार ने लोगों को निराश कर दिया है।
महाकोशल के छिंदवाड़ा, सिवनी सहित जबलपुर में सुबह गर्मी के साथ उमस ने जन जीवन बेहाल कर रखा है। चिपचिपाती गर्मी में घरों के अंदर और बाहर भी लोगों को निजात नहीं मिल रही है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले तीन चार दिनों तक यही स्थिति बरकरार रहने की संभावना है। 12 जून के बाद कुछ राहत मिल सकती है।
रविवार तक मानसूनी बौछार... अगले तीन-चार दिन तापमान में बढ़ोत्तरी की आशंका है। इसके आसार आज से ही समझ में आने शुरू हो गए हैं। तापमान तेजी से ऊपर जा रहा है। तेज गर्मी के बाद फिर सनडे तक मानसूनी बारिश शहर को भिगो सकती है। ऐसी संभावनाएं मौसम विदों ने व्यक्त की हैं।
मौसमी गुणा-गणित के आधार पर उन्होंने बताया कि मानसून के मुंबई पहुंचने के बाद आमतौर पर 8-10 दिनों में प्रदेश सहित महाकोशल के जिलों में मानसूनी बारिश शुरू हो जाती है। चूंकि गत दिवस मानसून मुंबई में अपनी आमद दर्ज करा चुका है, अत: अब सनडे तक महाकोशल में बारिश की बूंदें पड़ने लगेंगीं।
झमाझम मानसून की आमद के पूर्व अभी कुछ दिनों तक तेज गर्मी संभव है। इस दौरान एक बार फिर अधिकतम तापमान का पारा 44 डिग्री के आसपास तक पहुंच सकता है। इसके आसार दिखने भी लगे हैं। कल शहर का अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। कल दिन की गर्मी बेचैन कर देने वाली रही। आज सुबह न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो सामान्य था। गए साल आज ही के दिन शहर का अधिकतम तापमान 42.5 डिसे और न्यूनतम तापमान 28.7 डिसे मापा गया था।