Jabalpur News: पारिवारिक कार्यक्रम में घुस आए हमलावरों ने चलाई दनादन गोलियां, एक युवक घायल

Jabalpur News: पारिवारिक कार्यक्रम में घुस आए हमलावरों ने चलाई दनादन गोलियां, एक युवक घायल

आर्य समय संवाददाता,जबलपुर। बरेला थाना अंतर्गत परतला में एक पारिवारिक कार्यक्रम में घुस आए अज्ञात हमलावरों ने दनादन फायरिंग कर दी। जिसमें एक युवक बुरी तरह से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने परिजनों की सूचना पर एफआईआर दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम परतला निवासी कपिल लोधी ने सूचना दी है कि उसके यहां आयोजित पारिवारिक कार्यक्रम में घुस आए अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर दी। जिसमें पंकज लोधी नामक युवक घायल हो गया है।जिसे उपचार के लिए जबलपुर हाॅस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

घटना गुरुवार देर शाम की बताई जा रही है। पुलिस ने कपिल लोधी की शिकायत पर अज्ञात हमलावरों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। वहीं घायल की अवस्था गंभीर बताई जा रही है।

खबर से संबंधित वीडियो देखिए -

https://www.instagram.com/reel/DW9DiAGEfPG/?igsh=Zzlqd2dyaXY5Z3R5