Jabalpur News: न्यायाधीश के साथ रांझी पहुंचा चलित न्यायालय वाहन, ट्रेफिक नियमों का उल्लंघन पर कटे चालान
आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। आज सुबह रांझी क्षेत्र की सड़क पर पुलिस कार्रवाई का नजारा बदला-बदला सा नजर आया। पुलिस बड़े सोहार्द्र तरीके से लापरवाह वाहन चालकों को रोकते हुए मौके पर लगी कोर्ट में पेश कर रहे थे। चलित न्यायालय वैन में बैठे न्यायाधीश ने हैलमेट धारण न करने, 3 तीन सवारी सहित ट्रेफिक नियमों का पालन न करने वालों को समझाइश देते हुए चालानी कार्रवाई की।
रांझी में सड़क के दोनों ओर पुलिस के जवान लापरवाह वाहन चालकों को रोककर कोर्ट तक लेकर गए। मोबाइल कोर्ट में नियम विरु द्ध वाहन चलाने वाले वाहन चालकों पर त्वरित जुर्माने की कार्रवाई की गई। जानकारी के मुताबिक रांझी में 2 घंटे से अधिक समय तक चली इस कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में हडकंप की स्थिति बनी रही।
बताया जाता है कि जिला एवं सत्र न्यायाधीश के निर्देशानुसार सड़क पर वाहनों की चेकिंग के लिए मोबाइल कोर्ट का आयोजन किया है। इस कार्रवाई में ट्रैफिक पुलिस, थाना पुलिस का अमला मोबाइल कोर्ट के साथ सड़क पर उतरा था। न्यायाधीश ने नियम विरु द्ध वाहन चलाने वाले डेढ दर्जन से अधिक वाहन चालकों के विरु द्ध कार्रवाई की है।
रांझी थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी ने बताया कि चलित न्यायालय वाहन में मौजूद न्यायाधीश ने लापरवाह वाहन चालकों पर कार्रवाई करते हुुए चालकों को समझाइश दी है। इस तरह की कार्रवाई से वाहन चालकों को प्रभावी रूप से जागरूकता आएगी।
मोबाइल कोर्ट देखकर वापस लोटे कई- दोपहिया वाहनों पर तीन सवारी, या बिना लायसेंस व अधूरे कागजात के साथ वाहन चलाने वाले वाहन चालकों को जैसे ही भीड़ व मोबाइल कोर्ट की कार्रवाई की भनक लगी, कईयों ने दूर से ही भागने में भलाई समझी। ट्रैफिक प्रभारी ने बताया कि कार्रवाई में बिना लायसेंस वाहन चलाने, तीन सवारियां बैठाकर चलाने, बिना बीमा या वैध कागजातों के वाहन चलाने, क्षतिग्रस्त या बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों पर कार्रवाई की गई है।