Jabalpur Lokayukta News: एएसआई को 20 हजार रिश्वत लेते चाय की दुकान से दबोचा

Jabalpur Lokayukta News: एएसआई को 20 हजार रिश्वत लेते चाय की दुकान से दबोचा
Jabalpur Lokayukta News: एएसआई को 20 हजार रिश्वत लेते चाय की दुकान से दबोचा

आर्य समय संवाददाता, सिवनी/जबलपुर। लोकायुक्त पुलिस जबलपुर की टीम ने सिवनी जिले के कोतवाली थाना में पदस्थ एएसआई को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। जानकारी के मुताबिक आवेदक नंदकिशोर चौरसिया द्वारा लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक जबलपुर को एक लिखित शिकायत दी गई थी।

जिसमें आवेदक ने बताया था कि उसके बेटे अभिषेक चौरसिया को नौकरी दिलाने एवं सरकारी विभाग में गाड़ी लगाने का झांसा देकर फर्जीवाडा एवं ठगी होने पर उसके द्वारा थाना कोतवाली में शिकायत देकर एफआईआर दर्ज कराई गई है।

नंदकिशोर चौरसिया जब एफआईआर के संबंध में जानकारी लेने के लिए जांच अधिकारी दिनेश रघुवंशी कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक थाना कोतवाली से मिले तो, सही रिपोर्ट बनाने एवं फर्जी सिग्नेचर की जांच करवाने के एवज में 30000 रु रिश्वत की मांग करने लगा।

मान मनौव्वल के बाद आरोपी एएसआई 20000 रुपए रिश्वत लेने तैयार हो गया। शिकायत का सत्यापन उपरांत 13 अप्रैल को एक चाय की दुकान पर घूस लेते हुए रंगे हाथ दबोच लिया। आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण  अधिनियम 1988 (संशोधन)2018 की धारा-7,13(1)B, 13(2) के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है। ट्रेप दल में नीतू त्रिपाठी उप पुलिस अधीक्षक,निरीक्षक राहुल गजभिए, निरीक्षक शशिकला मस्कुले, सदस्य निरीक्षक राहुल गजभिए,उप निरीक्षक शिशिर पांडेय एवम् लोकायुक्त जबलपुर का दल मौजूद था।

इधर, विकासखंड के बाबू को 10 हजार घूस लेते किया ट्रैप

लोकायुक्त जबलपुर की टीम ने सिवनी जिले में ही एक और कार्यवाही करते हुए एक बाबू को ट्रैक किया है। उक्त मामले में आवेदक देवेंद्र सिरसाम जो कि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुनवारा विकासखंड धनोरा जिला सिवनी में भृत्य के पद पर पदस्थ है। इसके पूर्व में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भीमगढ़ विकासखंड छपारा में पदस्थ था। जहां उसे निलंबित कर दिया गया था तथा बहाली के उपरांत वर्तमान पदस्थापना पर पदस्थ किया गया था।

14 माह की निलंबन अवधि के जीवन निर्वाह भत्ता लगभग 165000 रुपए के लिए कार्यालय विकासखंड अधिकारी धनोरा में पदस्थ सहायक ग्रेड 3 अरुण कुमार कमरे से मिला। आरोपी कमरे द्वारा आवेदक से 32000 रुपए की रिश्वत की मांग जा रही थी ।जिसकी शिकायत आवेदक ने पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त अंजू पटले को दी।

शिकायत सत्यापन के दौरान अनावेदक आवेदक से 25000 रुपए की रिश्वत राशि लेने के लिए तैयार हो गया। आज आरोपी को कार्यालय विकासखंड अधिकारी धनोरा में10000 रूपये रिश्वत के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण  अधिनियम 1988 (संशोधन)2018 की धारा-7,13(1)B, 13(2) के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है। ट्रेप दल में निरीक्षक जितेंद्र यादव,निरीक्षक बृज मोहन नरवरिया एवम् लोकायुक्त जबलपुर का दल मौजूद था।