Jabalpur News: कार्यकर्ता सम्मेलन में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का दामन, रानी लक्ष्मी बाई वार्ड कांग्रेस को मजबूत करने पर जोर

Jabalpur News: कार्यकर्ता सम्मेलन में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का दामन, रानी लक्ष्मी बाई वार्ड कांग्रेस को मजबूत करने पर जोर

आर्य समय संवाददाता जबलपुर। रविवार को कैंट ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अंतर्गत रानी लक्ष्मीबाई वार्ड 66 नई बस्ती, कजरवारा राम मंदिर के पास कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। कांग्रेस महिला नेत्री लीजो जसेले ने बताया कि कांग्रेस का सम्मेलन में BJP का दोमन छोड़कर युवा एवं मातृशक्ति ने कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया है। जिसके बाद वरिष्ठ कांग्रेस नेता आलोक मिश्रा एवं पूर्व कैंट बोर्ड उपाध्यक्ष अभिषेक चिंटू चौकसे मिलकर स्वागत किया।

कांग्रेस की सदस्यता लेने वाले कार्यकर्ताओं का कहना था कि लंबे समय से उनका परिवार भाजपा का समर्थन करता था, लेकिर आज की स्थित में महंगाई सभी परेशान है। जिसके कारण उन्होंने कांग्रेस का दामन थामा है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता आलोक मिश्रा एवं पूर्व कैंट उपाध्यक्ष अभिषेक चिंटू चौकसे ने बताया कि कांग्रेस संगठन एवं वार्ड को मजबूत करने के उद्देश्य से रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन किया ।

इसका उद्देश्य रानी लक्ष्मी बाई वार्ड एवं संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत और सक्रिय बनाना था। बैठक में रानी लक्ष्मीबाई वार्ड में हो रही अनियमितताओं को लेकर चर्चा की। बैठक में वार्ड को लेकर गठन को लेकर भी विस्तार से चर्चा हुई। इसमें अब तक की प्रगति, शेष कार्यों और निर्धारित समयसीमा पर विचार-विमर्श किया गया।

साथ ही, संगठन में नई ऊर्जा लाने, नए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपने और संगठन का विस्तार करने की रणनीति पर भी मंथन किया गया। इस दौरान लीजो जसेले,राजू पटेल, पवन कनौजिया, राहुल रजक, जेपी पांडे ,भगत राम सिंह, राजू पटेल ,मंजू गिरी ,सुभाष दहिया, देवकरण पटेल, रिंकू कुशवाहा रीता चौधरी राजकुमार पटेल दीपक चौधरी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।