Jabalpur News: तिलवारा पुल पर खौफनाक हादसा,पिंकअप टक्कर में उछलकर नीचे गिरे बाइक पति-पत्नी की मौत, मासूम घायल

Jabalpur News: तिलवारा पुल पर खौफनाक हादसा,पिंकअप टक्कर में उछलकर नीचे गिरे बाइक पति-पत्नी की मौत, मासूम घायल

आर्य समय संवाददाता जबलपुर। तिलवारा पुल पर एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है, जिसने पूरे शहर को स्तब्ध कर दिया। तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक सवार परिवार को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि महिला उछलकर सीधे पुल के नीचे जा गिरी, जबकि पति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पिकअप वाहन तेज रफ्तार में था और चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दंपति संभल ही नहीं सके और कुछ ही सेकंड में सबकुछ खत्म हो गया। हादसे के बाद पुल पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भीड़ जमा हो गई।

इस दर्दनाक हादसे में नारायण उर्फ बंटी केवट (30) और उनकी पत्नी शालिनी केवट (28), निवासी उड़िया मोहल्ला, थाना माढ़ोताल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उनका मासूम बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

बताया जा रहा है कि परिवार ससुराल से अपने घर लौट रहा था, लेकिन किसे पता था कि यह सफर उनकी जिंदगी का आखिरी सफर बन जाएगा। खुशियों से भरा परिवार एक पल में बिखर गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

आरोपी वाहन चालक की तलाश जारी है। इस घटना के बाद क्षेत्र में गहरा शोक है और स्थानीय लोग तेज रफ्तार वाहनों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, ताकि भविष्य में ऐसी दर्दनाक घटनाओं को रोका जा सके।