Jabalpur News: गोहलपुर में हुई जघन्य अंधी हत्या का खुलासा, टुकड़ों में मिली थी कजरवारा के परम की लाश

Jabalpur News: The heinous blind murder in Gohalpur was revealed, the body of Kajrawara's Param was found in pieces

Jabalpur News: गोहलपुर में हुई जघन्य अंधी हत्या का खुलासा, टुकड़ों में मिली थी कजरवारा के परम की लाश

आर्य समय संवाददाता जबलपुर। गत 13 मई की रात्रि गोहलपुर थाना अंतर्गत नंदन विहार त्रिमूर्ति नगर नंदर संस्कार स्कूल के पास मिले एक अज्ञात व्यक्ति के शव के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने जांच में पाया कि उक्त शव गोराबाजार कजरवारा निवासी परम सिंह का था। जिसकी तीन लोगों ने मिलकर हत्या की थी। हत्याकांड के पीछे मुख्य कारण जमीन में गाड़ी खड़ी करने के विवाद एवं पत्नि की हत्या करने के संदेह बताया जा रहा है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर आनंद कलादगी ने बताया कि हत्याकांड की जांच के लिए वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा थाना प्रभारी गोहलपुर प्रतीक्षा मार्को के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी। टीम ने देखा कि पीएम रिपोर्ट में मृतक के बाये पैर में फ्रेक्चर होने से लोहे की राड डली होना लेख किया गया। कन्ट्रोल रूम के माध्यम से जबलपुर के सभी थानों को सूचित किया गया।

पतासाजी के ज्ञात हुआ कि गोराबाजार कजरवारा निवासी परम सिंह गौड कई दिनों से लापता है। तलाश करते हुए परम सिंह गौड की बहन श्रीमति यशोदा बाई एवं बहनोई रतन सिंह से मृतक की शिनाख्त करवाई गयी। श्रीमति यशोदा बाई ने मृतक की पहचान अपने भाई परम सिंह गाँड पिता स्व. श्याम लाल ठाकुर उम्र 40 वर्ष निवासी पुरानी बस्ती पटैल मोहल्ला कजरवारा थाना गोराबजार के रूप में की।

मर्ग जांच पर अज्ञात के द्वारा धारदार हथियार से परम सिंह की हत्या करते हुए हत्या के साक्ष्य के मिटाने तथा छिपाने के उद्देश्य से शरीर को अंग भंग कर फेंकना पाया जाने पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध धारा 103(1), 238 बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान ज्ञात हुआ कि मृतक परम का राकेश कटारिया से कजरवारा स्थित जमीन में गाड़ी खड़े करने का विवाद था। राकेश की पत्नी को 3 माह पूर्व छत से गिरने से मृत्यु हो गयी थी। राकेश कटारिया को संदेह था कि परम सिह गौड ने उसकी पत्नी की हत्या की है। तभी से राकेश कटारिया ने परम सिंह की हत्या करने की योजना बनाई थी।

राकेश कटारिया ने अपने बेटे सोहेल एवं दामाद राजवीर के साथ मिलकर अपने घर में परम सिंह के साथ बेट से मारपीट कर बाथरूम में ले जाकर कसईया से अंग काट कर साक्ष्य छिपाने की नीयत से परम ठाकुर के शरीर के अंगों को काट काट कर अपने घर के पीछे बने दलदली प्लाट पर फेंक दिया था। जिसके बाद सोहेल एवं राजवीर सिंह को अभिरक्षा में लिया गया।

आरोपियों की निशादेही पर मृतक के शरीर के अन्य हिस्से सिर, हाथ दस्तायाब कर घटना में प्रयुक्त बेट एवं कसईया की बरामदगी के प्रयास जारी है।

 गिरफ्तार आरोपी- (1) राकेश पिता स्य देशपाल कटारिया उम्र 50 वर्ष हाल पत्ता नंदनबिहार कालोनी त्रिमुतीनगर गोहलपुर (पिता) (2) सोहेल पिता राकेश कटारिया उम्र 23 वर्ष हाल पता नंदनबिहार कालोनी त्रिमुतीनगर थाना गोहलपुर (पुत्र) (3) राजबीर सिंह पिता हरदश सिंह उम्र 30 साल निवासी हाल पता दूसरा पुल अन्ना बस्ती थाना केन्ट (दामाद)

उल्लेखनीय भूमिका अंधी हत्या का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी गोहलपु श्रीमति प्रतिक्षा मार्को, उप निरीक्षक किशोर बागरी, सहायक उप निरीक्षक राधेश्याम राय, इसरार खान, रोहण शुक्ला, प्रधान आरक्षक देवेन्द्र, धर्माजी. राजा भैया, सुरेश, आरक्षक आलोक, गोपाल, अनुराग, समरेन्द्र अमित, अतुल, दिनेश, मुनीत, संजय, रावेन्द्र, सचिन्द्र, अंकुर कौशल की सराहनीय भूमिका रही है।