Jabalpur News: रांझी - बापूनगर से लगे जंगल में मिला युवक की लाश, शिनाख्त में जुटी पुलिस

Jabalpur News: रांझी - बापूनगर से लगे जंगल में मिला युवक की लाश, शिनाख्त में जुटी पुलिस

आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। रांझी थाना अंतर्गत बाबू नगर खेरमाई मंदिर से लगे हुए जंगल में बुधवार की सुबह एक युवक की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए लाश पोस्ट मार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा है। मृतक के शिनाख्ती के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

मौके पर पहुंचे सीएसपी रांझी ने बताया कि बाबू नगर से लगे सुनसान जगह पर एक युवक का शव पेड़ के नीचे मिला। प्रथम दृष्टया उसकी मौत करीब 10-12 घंटे पहले हुई होगी। मृतक की अभी पहचान नहीं हो सकी है। वहीं उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई इसका खुलासा तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

खबर से संबंधित वीडियो देखिए -

https://www.instagram.com/reel/DYRajUtxmGk/?igsh=cHJ2YzF3eDJ1Y2Qy

बताया जाता है कि मृतक की पीठ में कुछ चोट के निशान भी है। अवैध शराब बनाने के मामले में कुख्यात है उक्त क्षेत्र - बताया जाता है कि बापूनगर खेरमाई मंदिर के समीप जंगल में अवैध शराब बनाई जाती है। उक्त क्षेत्र का कुछ हिस्सा खमरिया और कुछ रांझी थाना क्षेत्र में आता है।