Jabalpur News: संपत उपाध्याय जबलपुर एसपी बनाए गए
Jabalpur News: Sampat Upadhyay made Jabalpur SP
आर्य समय संवाददाता जबलपुर। मध्य प्रदेश सरकार ने देर रात 7 आईपीएस अधिकारियों को इधर से उधर किया है। इनमें जबलपुर के एसपी आदित्य प्रताप सिंह को भी बदल दिया गया है। उनके स्थान पर देवास के एसपी संपत उपाध्याय को जबलपुर एसपी बनाया गया है। जबकि इंदौर पुलिस कमिश्नर की कमान संतोष कुमार सिंह के हाथों में सौंप गई है।
आधी रात को गृह विभाग की तरफ से जारी आदेश के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के ओएसडी पद पर बदलाव किया गया है। इंदौर पुलिस कमिश्नर राकेश गुप्ता को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का ओएसडी नियुक्त किया गया है। वर्तमान ओएसडी राजेश हिंगणकर 31 अक्टूबर को सेवानिवृत्त होने वाले हैं। हिंगणकर को फरवरी 2024 में मुख्यमंत्री के ओएसडी के रूप में नियुक्त किया गया था। राकेश गुप्ता की नई नियुक्ति मुख्यमंत्री कार्यालय में सुरक्षा और प्रशासनिक कार्यों को और मजबूत करेगी। उज्जैन के आईजी संतोष सिंह को इंदौर का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। वहीं, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक/ अपर परिवहन आयुक्त मध्य प्रदेश ग्वालियर उमेश जोगा को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक उज्जैन जोन बनाया गया है। जबलपुर के एसपी आदित्य प्रताप सिंह को पुलिस मुख्यालय में पदस्थ किया गया है। उनकी जगह देवास के एसपी संपत उपाध्याय को जबलपुर एसपी बनाया गया है। वहीं, बड़वानी एसपी पुनीत गहलोत को देवास का एसपी और इंदौर के पुलिस उपायुक्त जगदीश डाबर को बड़वानी एसपी का दायित्व सौंपा गया है।