Jabalpur News: वीएफजे ईस्टेट एरिया से गुजरा अब नहीं होगा आसान

आयुध निर्माणियों के निगमीकरण के बाद अब प्रबंधन अपनी जमीनों को सुरक्षित करने में जुट गया है।

Jabalpur News: वीएफजे ईस्टेट एरिया से गुजरा अब नहीं होगा आसान

आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। आयुध निर्माणियों के निगमीकरण के बाद अब प्रबंधन अपनी जमीनों को सुरक्षित करने में जुट गया है। आयुध निर्माणी खमरिया (ओएफके) के ईस्टेट एरिया में कई स्थानों में बॉउडरी बॉल बनाई जा रही है। वहीं वाहन निर्माणी जबलपुर (वीएफजे) भी ईस्टेट एरिया में घुसपैठ बंद करने के नाम पर रास्तों को बंद करने में जुट गया है।

फैक्टरी प्रबंधन का कहना है कि ईस्टेट एरिया में पिछले कुछ माहों में चोरी की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही है। कुछ दिनों पहले ही सेक्टर -1 में बने कर्मचारी आवासों के खिड़की दरवाजे उखाड़कर चोर ले गए। वहीं एक महिला के गले से चेन खिंचने की घटना भी सामने आ चुकी है। जिसमें लुटरे उक्त महिला को काफी दूर तक खींचते हुए ले गए थे। तमाम घटनाओं को संज्ञान में लेते हुए अब ईस्टेट एरिया मतलब जहां कर्मचारियों के आवास बने हुए है। वहां बाहरी व्यक्ति को तभी जाने मिलेगा जब वह उपयुक्त कारण सुरक्षा अधिकारी को बताएगा। फैक्टरी प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि उनके द्वारा उन मार्गो को अभी बंद नहीं किया गया है। जिसका आम नागरिक ईस्टेट के बाहर आने जाने में करते हैं।

वहीं क्षेत्रीय नागरिकों का कहना है कि वर्ष 1971 में व्हीकल फैक्ट्री का निर्माण हुआ था। उसी समय से बजरंग नगर, गंगा मैया, इंदिरा नगर, मनमोहन नगर, बिलपुरा कॉलोनी, रिछाई, उदय नगर, शोभापुर और कंचनपुर में रहने व फैक्ट्री के क्षे क्षेत्र से आवागमन करते थे। पिछले 53 वर्ष के दौरान कभी भी यहां की सड़कें बंद नहीं की गईं। इन क्षेत्रों में बड़ी संख्या में व्हीएफजे के कर्मचारी भी निवास करते हैं। नागरिकों के साथ ही व्हीएफजे के कर्मचारियों को भी आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।