Jabalpur News: मोटरसाइकिल सवार दंपती को मालवाहक ट्रक ने मारी टक्कर, महिला की मौत

Jabalpur News: मोटरसाइकिल सवार दंपती को मालवाहक ट्रक ने मारी टक्कर, महिला की मौत

आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। तेज रफ्तार भारी वाहन आए दिन दोपहिया वाहन चालकों को अपना शिकार बना रहे हैं। ताजा मामला कुंडम के ग्राम तिलसानी में सामने आया है। जहां एक तेज रफ्तार मालवाहक ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार दंपती को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके पति को चोटें आई हैं।

जानकारी के मुताबिक 17 मार्च शाम 6:30 बजे अजय कुशवाहा 35 वर्ष पुत्र हिमांशु 10 वर्ष पत्नी प्रियंका काछी अपने ग्रह ग्राम पड़वार मोटरसाइकिल प्लैटिना नंबर mp20 za7993 से अपने घर जा रहे थे। तिलसानी तिराहा पर पीछे से एक माल वाहक ट्रक क्रमांक एमपी 20ga 4165 ने टक्कर मारी थी। जहां महिला पर जोरदार टक्कर लगी और महिला मृतक प्रियंका ट्रक के नीचे आ गई।

ट्रक का अगला टायर सर के ऊपर से गुजर गया। जिसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पति को मामूली चोट आई है और बच्चा हिमांशु सुरक्षित है। पुलिस ने मामला कायम कर ट्रक एवं चालक को हिरासत में लेकर शव को पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया। आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस जांच कर रही है।