Jabalpur News: होटलों में मिले घरेलू रसोई गैस, 22 गैस सिलेंडर जब्त
आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। रसोई गैस सिलेंडर के अवैध भंडारण एवं दुरूपयोग को रोकने के कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह के निर्देशानुसार राजस्व, पुलिस एवं खाद्य विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को होटल एवं रेस्टोरेंट का आकस्मिक निरीक्षण कर 22 गैस सिलेंडर जब्त किये हैं।
कलेक्टर कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार राजस्व, पुलिस एवं खाद्य विभाग की टीमों ने मंगलवार को पाटन में जैन होटल से तीन घरेलू रसोई सिलेंडरों को व्यावसायिक इस्तेमाल पाये जाने पर जब्त किया है। इसी प्रकार रांझी तहसील के अंतर्गत कार्यपालिक दंडाधिकारी मौसमी केवट के नेतृत्व में की गई।
कार्यवाही में लकी किचिन फ्लेवर से अवैध रूप से भंडारित आठ घरेलू एवं पांच कमर्शियल गैस सिलेंडर तथा इंदिरा मार्केट स्थित श्री कृष्ण वेज थाली रेस्टोरेंट से छह घरेलू रसोई गैस सिलेंडरों को व्यावसायिक इस्तेमाल करते पाये जाने पर जब्त किया गया हैं।