Jabalpur News: कटंगा फ्लाईओवर का मंत्री राकेश सिंह ने किया लोकार्पण
Jabalpur News: Minister Rakesh Singh inaugurated Katanga flyover
आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। अनेक दिनों से चल रहे कटंगा-ग्वारीघाट फ्लाईओवरटनाशक के लोकापर्ण का इंतजार अंतत: आज शनिवार को समाप्त हो गया। लोक निर्माण विभाग के ब्रिज डिवीजन द्वारा शनिवार की दोपहर तीन बजे लोकापर्ण समारोह का आयोजन किया गया है। विभागीय मंत्री राकेश सिंह के मुख्य आतिथ्य में नव निर्माण लोकार्पित किया गया।
इस अवसर पर मंत्री सिंह ने कहा कि जबलपुर में सुविधा, सुगमता और संभावनाओं का नया अध्याय प्रारंभ हो गया है। पश्चिम और कैंट विधानसभा क्षेत्र को जोड़ते हुए यह फ्लाईओवर संपूर्ण जिले के विकास को नई गति और शक्ति प्रदान करने जा रहा है।'लोक निर्माण से लोक कल्याण' के ध्येय के साथ हम जबलपुर को प्रदेश का विकसित और उन्नत शहर बनाने के अपने संकल्प की ओर लगातार आगे बढ़ रहे हैं।
इस अवसर पर सांसद आशीष दुबे, राज्यसभा सदस्य सुमित्रा बाल्मीकि, विधायक केंट अशोक रोहाणी, मेयर जगत बहादुर सिंह अन्नू और नगर-निगम अध्यक्ष रिकुंज विज भी मंचासीन रहे। उल्लेखनीय है कि इस कार्य की कुल लागत राशि 1589.35 लाख रुपए आई है। बता दें कार्य का भूमिपूजन 5 जनवरी 2023 को किया गया था। इसका निर्माण प्रांजल कंस्ट्रक्शन कम्पनी भोपाल द्वारा किया गया है। पूर्व में इसकी अंतिम तिथि 31 मई 2024 थी।