Jabalpur News: एकदम से 7 डिग्री पर पहुंच गया पारा, शीतलहर के साथ महाकोशल में जबलपुर सबसे ठंडा

Jabalpur News: Mercury suddenly reached 7 degrees, Jabalpur is the coldest in Mahakoshal with cold wave.

Jabalpur News:  एकदम से 7 डिग्री पर पहुंच गया पारा, शीतलहर के साथ महाकोशल में जबलपुर सबसे ठंडा

आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। बीते एक पखवाड़े से 12-13 डिग्री के आसपास झूल रहा न्यूनतम तापमान आज एकदम से धड़ाम होकर 7 डिग्री पर पहुंच गया। यह इस सीजन में पहली बार हुआ जब तापमान एक दम से इतनी नीचे गिरा हो। अमूमन पहले के वर्षों में भी पारे में इतनी तेज गिरावट कम ही देखने में आई है।

कल सुबह शहर की मौसम वेधशाला में शहर का न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस मापा गया था और आज यह धड़ाम से 7 डिग्री पर जा पहुंचा जो सामान्य से 5 डिग्री कम रहा। कल तक सामान्य रही ठंड के बाद आज सुबह मार्निंग वॉक पर निकले लोग शीतलहर में सिहुर गए।

आज रिकॉर्ड 7 डिग्री न्यूनतम तापमान समूचे महाकोशल में सबसे कम रहा। मण्डला में 7.4 डिग्री, नरसिंहपुर में 11.2 डिग्री और सिवनी वेधशाला में न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विदों ने पारे में और गिरावट की आशंका जाहिर की गई है।

आज सुबह जब लोग मार्निंग वॉक पर निकले तो 2 से 3 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल रही शीतलहर ने उन्हें ठिठुरने मजबूर कर दिया। कल सबेरे तक अमूमन नार्मल रहा पारा आज सामान्य से 5 डिग्री कम था। दिसंबर के पहले दिन से ही शहर का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री के आसपास चल रहा था।
तापमान की अधिकता के चलते लोग इस बार ठंड न पड़ने की आशंका भी जाहिर करने लगे थे, किंतु आज एकदम से गिरे पारे ने सबकी बोलत बंद कर दी। इधर चिकित्सकों ठंड से बचाव की सलाह दी है। उन्होंने कहा है कि ठंड के डायरेक्ट प्रभाव में आने से खुद को सेफ रखें। उन्होंने बुजुर्ग, बीमार और बच्चों को विशेष रूप से ठंड से बचाव की सलाह दी है।