Jabalpur News: संगठन की मजबूती पर जोर, बरेला ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक हुई
आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। बरेला में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जबलपुर ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष संजय यादव उपस्थित रहे। बैठक में नवनियुक्त पदाधिकारियों को विधिवत नियुक्ति पत्र सौंपे गए। जिला अध्यक्ष ने सभी को नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं देते हुए संगठन के प्रति निष्ठा से कार्य करने का आह्वान किया।
बैठक में पंचायत कमेटियों के सामंजस्य और बूथ लेवल एजेंट (BLA) के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। आगामी चुनावों को देखते हुए बूथ प्रबंधन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने और जमीनी स्तर पर सक्रियता बढ़ाने के कड़े निर्देश दिए।
बैठक में राजेश पटेल, रूपेंद्र पटेल, राधे श्याम चौबे, वीरेंद्र चौबे, जम्मन जायसवाल, प्रभारी लोकेश मिश्रा,उप प्रभारी चमन राय, जिला ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश रघुवर पटेल, आदिवासी कांग्रेस जिला अध्यक्ष नीलेश बरकड़े, उप अध्यक्ष सतेंद्र गर्ग, सचिव विजय जैन,नगर अध्यक्ष रामजी रैकवार, मंडलम अध्यक्ष शेख सलीम अनुराग पटेल, रामानुज पटेल, राजेंद्र पटेल, दीपक नामदेव, हाजी जाहिर अहमद, दादू राम यादव, राम स्वरूप पटेल, सतीश चौकसे, विनोद पटेल, सोहन विश्वकर्मा, उमाशंकर दुबे, सुरेंद्र विश्वकर्मा, माखन सिंह पटेल, कपिल चौकसे, योगेश्वर पटेल, राममिलन पटेल, देवी प्रसाद, गम्मत अच्छेलाल, सतीश पटेल, राधेलाल, नागेश प्रसाद, दिनेश तिवारी, शारदा प्रसाद, श्रीपाल, घनश्याम यादव, सुशील पटेल, गोपाल पटेल, मोहन लाल यादव, प्रिंयांश विश्वकर्मा, इंद्र कुमार मार्को एवं सचिन सोनी आदि उपस्थित रहे।