Jabalpur News: फडिंगो गेम जोन क्लब में में मिला नर कांकाल, बुधवार को लगी भीषण आग में जिंदा जलने की आशंका... डीएनए टेस्ट से होगी पहचान

Jabalpur News: फडिंगो गेम जोन क्लब में में मिला नर कांकाल, बुधवार को लगी भीषण आग में जिंदा जलने की आशंका... डीएनए टेस्ट से होगी पहचान

आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। बरगी स्थित फडिंगो गेम जोन क्लब में एक नर कांकाल मिलने से हड़कंप मच गया। दरअसल, गत बुधवार शाम उक्त गेम जोन क्लब में भीषण आग लग गई थी, जिस पर घंटों की मशक्कत के बाद काबू पाया जा सका था। इसी दौरान जब जांच के लिए देर रात पुलिस अंदर पहुंची, तो जले हुए मलबे में एक युवक का नर कंकाल भी मिला।

तत्काल ही मौके पर एफएसएल टीम बुलाई गई। वहीं नर कंकाल का पंचनामा कर उसे मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है। हालांकि की मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। इधर,घटना के बाद से क्लब मालिक का मोबाइल फोन बंद है।

एएसपी सुर्यकांत शर्मा ने बताया कि गेम जोन में जला हुआ नर कांकाल मिला है। ऐसा बताया जा रहा है कि वहां एक अशोक मरावी नामक वेल्डर काम कर रहा था। जो कि घटना के बाद से मिसिंग है। घटनास्थल में मिले नर कांकाल की पहचान स्थापित करने के लिए डीएनए टेस्ट कराया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि मानेगांव-चूल्हा गोलाई क्षेत्र स्थित फडिंगो गेम जोन क्लब में बुधवार शाम अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। जबलपुर और बरगी से दमकल वाहनों को बुलाया गया।

कई घंटे की मशक्कत के बाद रात करीब 2 बजे आग पूरी तरह बुझाई जा सकी। प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। पुलिस का अनुमान है कि आग में झुलसा युवक क्लब का ही कर्मचारी हो सकता है।