Jabalpur News: रास्ते को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, महिलाओं समेत 7 लोग घायल

Jabalpur News: रास्ते को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, महिलाओं समेत 7 लोग घायल

आर्य समय संवाददाता ​जबलपुर। चरगवां थाना अंतर्गत ग्राम बम्बावारी में आज दोपहर सरकारी ज़मीन के रास्ते के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच हुई इस झड़प में कुल 7 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ​ ​जानकारी के अनुसार, विवाद लक्ष्मण पटेल और कोमल पटेल के गुटों के बीच हुआ।

घटना दोपहर करीब 2:30 बजे की है, जब सरकारी ज़मीन पर बने एक रास्ते के उपयोग को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हुई। बहस देखते ही देखते इतनी बढ़ गई कि दोनों ओर से लाठी-डंडे और धारदार हथियार निकल आए। ​ ​

चरगवां थाने के एएसआई प्रकाश सिंह पटेल ने बताया कि इस संघर्ष में दोनों पक्षों के लोग घायल हुए हैं। कोमल सिंह लोधी पक्ष से कोमल समेत 5 लोग घायल हुए हैं। वहीं लक्ष्मण सिंह और उनकी पत्नी (कुल 2 लोग) घायल हुए हैं।

एएसआई, चरगवां थाना प्रकाश सिंह पटेल ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर संबंधित धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। फिलहाल सभी घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है और मामले की विस्तृत जाँच जारी है।