Jabalpur News: रांझी बिलपुरा में बदमाशों ने मचाया कोहराम, बस्ती वालों ने एक को पकड़कर किया पुलिस के हवाले

आर्य समय संवाददाता जबलपुर। रांझी थाना अंतर्गत बिलपुरा बस्ती में शुक्रवार की सुबह आधा दर्जन से ज्यादा बदमाशों ने जमकर हंगामा किया। बस्ती में दहशत फैलाने के उद्देश्य से बदमाशों ने गाली गलौज करते हुए घरों के बाहर खड़े वाहनों में तोड़फोड़ कर दी।
वहीं कुछ घरों में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी तोड़ डाला। बताया जाता है कि उक्त युवक काफी नशे की हालत में थे। रांझी थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी ने बताया कि बिलपुरा में आज सुबह 6 बजे क्षेत्र कुछ असमाजिक तत्वों ने तोड़फोड़ की है।
पुलिस ने सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। स्थानीय लोगों की मदद से एक युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। शेष बदमाशों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
इस मामले में शुभम कुशवाहा नामक बदमाश के विरुद्ध भी एफआईआर दर्ज की गई है। यह काफी दिनों से पूर्व दर्ज एक प्रकरण में भी फरार था। ऐसा पता चला है कि अब यह घमापुर में अपने दोस्त के यहां रहता है।
खबर से संबंधित वीडियो देखिए -
https://youtu.be/YVWYaIUJSNA?si=dTRDNHQTYUU9OHiB