Jabalpur News: गैस सिलेंडर में विस्फोट के साथ मकान में लगी भीषण आग, बड़ा हादसा टला
आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। पाटन के गुरु मोहल्ला में गुरुवार शाम 6 बजे गैस सिलेंडर में विस्फोट के बाद एक मकान में आग भड़क उठी। आग ने धीरे-धीरे पूरे मकान को चपेट में ले लिया और उससे भीषण लपटे निकलने लगी। मामले की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई पाटन नगर परिषद की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मेहनत के बाद इस आग पर काबू पाया गया।
बताया जाता है कि गुरु मोहल्ला के रहने वाले कृष्ण कुमार रैकवार के मकान में उस वक्त आग लगी, जब घर में कोई नहीं था। बताया जा रहा है कि गैस सिलेंडर से गैस का रिसाव हो रहा था। इसी दौरान संभवतः शॉर्ट सर्किट हुआ होगा, जिससे आग भड़कती होगी। आग लगने से कृष्ण कुमार रैकवार की गृहस्थी का पूरा सामान जलकर खाक हो गया।
लगभग एक से डेढ़ लाख रुपए का सामान जलकर खाक हो गया। गनीमत यह रही कि इसमें किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई आग लगने के कारण आसपास के इलाकों में दहशत फैल गई थी फायर ब्रिगेड की टीम भी सकरी गलियों में अंदर नहीं जा पा रही थी जैसे तैसे फायर ब्रिगेड का पाइप अंदर ले जाया गया और उसके बाद आग पर काबू पाया गया।
स्थानीय नागरिकों और कृष्ण कुमार रैकवार ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है गौरतलब है की गर्मी का सीजन शुरू हो रहा है और ऐसे में आग देने की घटना बढ़ जाती हैं। पाटन फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मेहनत के इस आग पर काबू पाया है वही कृष्ण कुमार रैकवार के घर का सारा सामान जलकर इस घटना में खाक हो गया।