Jabalpur News: OFK वर्क्स कमेटी चुनाव में अब हुई ‘सनातन‘ की इंट्री, इंटक-कामगार ने एक दूसरे पर लगाए आरोप

Jabalpur News: Now 'Sanatan' has entered the OFK Works Committee elections, INTUC and workers accuse each other.

Jabalpur News: OFK  वर्क्स कमेटी चुनाव में अब हुई ‘सनातन‘ की इंट्री, इंटक-कामगार ने एक दूसरे पर लगाए आरोप

आर्य समय संवाददाता,जबलपुर। आयुध निर्माणी खमरिया (OFK) में वर्क्स कमेटी के नए मेबर्स को चुनने चुनाव 20 दिसंबर को होने हैं। यूनियनों के बीच होने वाले चुनाव में अक्सर कर्मचारियों की समस्याओं से जुड़े मुद्दे ही प्रमुख हुआ करते थे। लेकिन पहली बार वर्क्स कमेटी चुनाव राजनैतिक दलों के मुद्दों से प्रभावित नजर आ रहा है। यही कारण है कि वर्क्स कमेटी चुनाव में ‘सनातन’ की इंट्री हो गई है।

इंटक ने अपने विरोधी खेमे के कामगार यूनियन पर सनातन विरोधी होने का आरोप लगा दिया है। बस फिर क्या है सोशल मीडिया पर दोनो कर्मचारी संगठनों के बीच युद्ध शुरू हो गया है। दोंनो ही संगठन एक-दूसरे को सनातन विरोधी होने का आरोप लगा रहे हैं। वहीं मतदाता कर्मचारियों से भ्रमित नहीं होने की अपील कर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि ओएफके में अभी लेबर-कामगार और एससी-एसटी यूनियन के नेतृत्व वाले संयुक्त मोर्चा की वर्क्स कमेटी है। लेकिन इस बार एससी-एसटी यूनियन के दो फाड़ हो जाने से मुकाबला रोचक हो गया है। एससी-एसटी यूनियन के अध्यक्ष इस बार इंटक के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ रहे हैं।

वहीं एससीएसटी यूनियन के महामंत्री लेबर-कामगार यूनियन के साथ ही चुनाव मैदान में हैं। जिसके चलते इस बार चुनाव एकतरफा नही रह गया है। यही कारण है कि दोनो ही मोर्चे से एक-दूसरे पर खूब बयान बाजी की जा रही है। सोशल मीडिया का भी उपयोग खूब किया जा रहा है। 

निर्दलीय किसका बिगाड़ेंगे खेल - ओएफके वर्क्स कमेटी चुनाव में फिलिंग सेक्शन के कर्मचारियों के मैदान में कूद पड़ने से सबके समीकरण बिगड़ गए हैं। बताया जाता है कि डीबी डब्ल्यू वर्कर प्रमोशन नहीं होने से काफी खफा हैं।

जिसके चलते इस बार उन्होने ने खुद चुनाव मैदान में कूदते हुए 10 वर्क्स कमेटी के लिए उम्मीदवार उतार दिए हैं। वहीं 4 उम्मीदवार कैंटिन कमेटी के लिए भी उतारे गए हैं। फिलिंग सेक्शन के करीब 1180 कर्मचारी हैं। वहीं वर्क्स कमेटी के लिए कुल 2460 के करीब मतदाता है। ऐसे में फिलिंग सेक्शन के कर्मचारियों के वोट पूरे खेल को बिगाड़ सकते हैं।