Jabalpur News: कैट ने किया जेडीए अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का स्वागत

Jabalpur News: कैट ने किया जेडीए अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का स्वागत

आर्य समय संवाददाता,जबलपुर। मेट्रो हॉस्पिटल में आयोजित सम्मान समारोह में कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) संस्था द्वारा जबलपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) के अध्यक्ष संदीप जैन एवं उपाध्यक्ष प्रशांत केशरवानी का पुष्पमालाओं से स्वागत किया गया। कार्यक्रम में व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों ने शहर विकास और व्यापारी हितों को लेकर सकारात्मक सहयोग का भरोसा दिलाया।

इस अवसर पर केट पदाधिकारियों ने कहा कि शहर के विकास कार्यों में संस्था हमेशा प्रशासन और जेडीए के साथ खड़ी रहेगी। व्यापारियों की समस्याओं के समाधान और शहर के व्यवस्थित विकास के लिए हरसंभव योगदान दिया जाएगा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जेडीए अध्यक्ष संदीप जैन और उपाध्यक्ष प्रशांत केशरवानी ने कहा कि व्यापारियों की सुविधाओं और हितों का विशेष ध्यान रखा जाएगा। जेडीए व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा देने और शहर के विकास के लिए लगातार कार्य कर रहा है तथा आगे भी व्यापारी वर्ग के साथ समन्वय बनाकर योजनाओं को गति दी जाएगी।

कार्यक्रम में कैट के प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र पचौरी, संभागीय अध्यक्ष दीपक सेठी, जिला अध्यक्ष राजीव बड़ेरिया, सचिव संजय चड्ढा, उपाध्यक्ष प्रवीण गोलाटी, निखिल पावा, मनुशरत तिवारी, संगठन मंत्री मनोज जसाठी, सराफा एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राजा सराफ, कोषाध्यक्ष राजीव नेमा, संरक्षक राधेश्याम अग्रवाल, आशुतोष अग्रवाल, अरुण गुप्ता नीखरा, तरुण अग्रवाल, संदीप भूरा, धर्मेंद्र प्रताप सिंह, राजेश ढींगरा, मदनमोहन अवस्थी, राजेश गुप्ता, विनय आसटी सिहोरा, कुसुम चौबे, वंदना आनंद सहित विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी मौजूद रहे।