Jabalpur News: ईको कार- बाइक में भिड़ंत, बाइक सवार की मौत
आर्य समय संवाददाता,जबलपुर। शहपुरा थाना अंतर्गत मंगलवार की रात एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ, जिसने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया। बताया जाता है कि शहपुरा से अपने गांव घर जा रहे शेख आजाद पिता शेख सुराब उम्र 35 वर्ष अपने घर चारगांव थाना स्थित अहमदपुर गांव जा रहा था, तभी ईको कार के चालक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
कार इतनी तेज रफ्तार में थी कि बाइक सवार शेख आजाद को टक्कर मारते हुए खेत में जा पलटी। ईको कार में तीन लोग सवार थे, जिसमें एक घायल होकर खेत में ही गिर पड़ा। इधर,बाइक सवार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
हादसे की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस और शहपुरा पुलिस मौके पर पहुंची।पुलिस ने ईको कार चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।