Jabalpur News: अधारताल में क्लासिक फर्नीचर और साहू फर्नीचर में लगी भीषण आग, लाखों की लकड़ी जलकर खाक

Jabalpur News: अधारताल में क्लासिक फर्नीचर और साहू फर्नीचर में लगी भीषण आग, लाखों की लकड़ी जलकर खाक

आर्य समय संवाददाता,जबलपुर। गुरुवार तड़के करीब 4 बजे आधारताल सब्जी मंडी के पीछे स्थित दो फर्नीचर दुकानों में भीषण आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही नगर निगम की फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं, लेकिन आग गोदाम में रखी बेशकीमती लकड़ियों को अपनी गिरफ्त में ले चुकी थी। ऊंची उठ रही आग की लपटों पर काबू पाने दमकल कर्मियों को करीब 7 वाहन लगे।

बताया जाता है कि सबसे पहले आग की लपटे साहू फर्नीचर और उससे जुड़े कारखाने से उठती हुई देखी गई। उसके बाद 'क्लासिक फर्नीचर' में आग देखी गई। नगर निगम ने आग की गंभीरता को देखते हुए सात फायर ब्रिगेड वाहन और आठ पानी के टैंकर मौके पर भेजे। दमकल कर्मियों ने लगातार प्रयास कर आग को काफी हद तक काबू में किया।

दुकान संचालक ने बताया कि उसके फर्नीचर का करीब 10 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। वहीं, 'क्लासिक फर्नीचर' को अकेले लगभग एक करोड़ रुपए तक का नुकसान होने का अनुमान है। फायरमैन राजेश ने बताया कि सुबह 4 बजे आग लगने की सूचना मिलते ही समय रहते टीम के पहुंचने से आग को अन्य क्षेत्रों में फैलने से रोका जा सका। घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है जांच के बाद ही आग लगने की वजह स्पष्ट हो सकेगी।

खबर से संबंधित वीडियो देखिए -

https://www.instagram.com/reel/DWVfzYlkZGe/?igsh=MWlhOWtocWd5b3FiaA==