Jabalpur Breaking News: महकाली प्रतिमा विसर्जन यात्रा में बड़ा हादसा, करंट फैलने से दो युवकों की मौत,10 घायल

Jabalpur Breaking News: महकाली प्रतिमा विसर्जन यात्रा में बड़ा हादसा, करंट फैलने से दो युवकों की मौत,10 घायल
Jabalpur Breaking News: महकाली प्रतिमा विसर्जन यात्रा में बड़ा हादसा, करंट फैलने से दो युवकों की मौत,10 घायल

आर्य समय संवाददाता जबलपुर। कैंट विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम टेमर भीटा में रविवार की रात महकाली प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा में करंट फैलने से दो युवकों की मौत हो गई। वहीं करीब 10 से ज्यादा समिति सदस्य घायल बताए जा रहे हैं। सभी को विक्टोरिया अस्पताल भेजा गया है।

बताया जाता है कि शोभायात्रा मार्ग पर 11 केवी विद्युत लाइन काफी नीचे थी। प्रतिमा निकलने के लिए युवकों ने तार को ऊपर करने का प्रयास किया, इसी दौरान अखिलेश पटेल और चिंटू विश्वकर्मा करेंट की चपेट में आ गए। ऐसा बताया जा रहा है कि इसके बाद करेंट पूरे वाहन में फैल गया।

जिसके चलते समिति के अन्य सदस्य उसकी चपेट में आ गए। ऐसा बताया जा रहा है कि अखिलेश और चिंटू विश्वकर्मा को विक्टोरिया अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं अन्य घायलों का उपचार चल रहा है।

युवा कांग्रेस के राहुल रजक ने बताया कि दशहरे के पहले ही बिजली विभाग के अधिकारियों को सड़क पर झूल रही तारों को हटाने की बात कही गई थी। कुछ दिनों पहले बिजली की तारें की चपेट में आने से वन्य जीवों की मौत हो गई थी।

खबर से संबंधित वीडियो देखिए -

https://www.instagram.com/reel/DPcHzAZj24j/?igsh=YnBjZjUyODBoMHZs

मंत्री सिंह पहुंचे अस्पताल - लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने टेंभर भीटा में विसर्जन जुलूस के दौरान बिजली के तारों से संपर्क में आने पर दो व्यक्तियों की मृत्यु होने पर गहरा दुख व्यक्त किया है। घटना की सूचना मिलने पर श्री सिंह देर रात जिला अस्पताल पहुंचकर मृतकों के परिजनों से और शोक संवेदनाएं व्यक्त की।

लोक निर्माण मंत्री ने जिला असप्ताल में उपचार के लिये भर्ती इस हृदय विदारक हादसे में घायल व्यक्तियों और उनके परिजनों से भी भेंट की। उन्होंने अस्पताल के चिकित्सा अधिकारियों से घायलों के स्वास्थ्य के बारे में पूछताछ की तथा उन्हें समुचित उपचार के निर्देश दिये। लोक निर्माण मंत्री के साथ केंट क्षेत्र के विधायक अशोक रोहाणी, भाजपा के नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, कलेक्टर राघवेंद्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय भी मौजूद थे।