Jabalpur Breaking News: राजस्थान स्वीट्स की मिठाई सुहागलों कार्यक्रम में बंटी, 19 की जान आफत में

Jabalpur Breaking News: राजस्थान स्वीट्स की मिठाई सुहागलों कार्यक्रम में बंटी, 19 की जान आफत में

आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। भेड़ाघाट स्थित राजस्थान स्वीट्स से 4 किलो मिठाई लेकर सुहागलों का कार्यक्रम त्रिपुर सुंदरी मंदिर में महिलाओं द्वारा आयोजित किया गया था। मिठाई खाने के बाद महिलाएं, बच्चें और 2 युवकों अचानक बेसुध हो गए, जिन्हें उपचार के लिए जबलपुर, गोटेगांव और नागपुर के अस्पताल में भर्तीकराया गया है।

जिला अस्पताल उपचार कराने पहुंची महिला आरती पटेल निवासी भेड़ाघाट चौराहा ने बताया कि रिश्तेदारी में सुहागलों का कार्यक्रम हुआ था। मंदिर में प्रसाद चढाने के बाद सभी महिलाओं-बच्चों को एकाएक उल्टी होने लगी। बताया जाता है कि बच्चों को तत्काल गोटेगांव अस्पताल में भर्ती गया है।

8 लोगों को जिला अस्पताल जबलपुर में रेफर किया गया है। आरती पटेल ने बताया कि उनके पति ने एक पीस मिठाई खाई और वह चक्कर खाकर जमीन पर गिर पडे़। सिर में फर्श की चोट लगने से वह कोमा में चल गए और उन्हें जबलपुर से नागपुर रेफर किया गया है।

फूड प्वाइजनिंग की खबर मिलते ही पुलिस-प्रशासन के साथ खाद्य विभाग हरकत में आया है। अस्पताल पहुंचे घायलों से पूछताछ की जा रही है। जानकारी के मुताबिक 2 बच्चों को तेज चक्कर आ रहे हैं, डॉक्टरों की टीम घायलों का समुचित उपचार कर रही है।